मुरादनगर विधानसभा के भोवापुर गांव में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीणों के साथ करीब 25 मिनट तक संवाद किया। कोरोना वायरस से मुक्त गांव में उन्होंने एक-एक कर सभी से सवाल पूछे। उन्होंने पूछा कि कोरोना की जांच कहां होती है, ग्रामीणों ने कहा कि दिव्यांग, बुजुर्ग, महिलाओं व अन्य को जिला अस्पताल जाना पड़ता है। इस पर सीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह सुनिश्चित कराएं की दिव्यांग और बुजुर्गों की जांच ग्रामीण स्तर पर ही विशेष कैंप लगाकर की जाए।
17 May 2021 02:14AM,by: Vikash Kumar
सीनियर वायरोलॉजिस्ट शाहिद जमील ने केंद्र सरकार की तरफ से बनाए गए फोरम INSACOG के चीफ एडवाइजर पद से इस्तीफा दे दिया। इंडियन SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम नाम का ये फोरम यूके में B117 वेरिएंट सामने आने के बाद बनाया गया था, ये वेरिएंट उस वक्त ज्यादा संक्रामक बताया जा रहा था. ऐसे में पिछले साल दिसंबर में INSACOG गठित किया गया ताकि देश में कोविड के नए स्ट्रेन से फैल रहे संक्रमण पर नजर रखी जा सके।
17 May 2021 02:02AM,by: Vikash Kumar
चीन से रविवार दोपहर एक 3600 से ज्यादा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स की खेप भारत पहुंची। यह देश में अब तक आई कंसंट्रेटर्स की सबसे बड़ी खेप है। एक साथ इतनी संख्या में कंसंट्रेटर्स अब तक देश में नहीं आए हैं। इनसे कोरोना मरीजों के उपचार में मदद मिलेगी, क्योंकि ऑक्सीजन की कमी के कारण आए दिन मौतें हो रही हैं। यह जंबो चार्टर विमान से दिल्ली में उतरा गया।
17 May 2021 02:02AM,by: Vikash Kumar
रायपुर : प्रदेश में कोरोना के हालात बेहद गंभीर बनी हुई है। रोजाना आंकड़ों में बढ़ोत्तरी होती जा रही हैं। आज 4,888 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई हैं। वहीं अब सभी जिलों में आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। साथ इसके चलते ही आज 144 लोगो की मौत हुई हैं। राहत भरी खबर है कि 10,144 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए।
16 May 2021 04:35PM,by: Vikash Kumar
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तौकते तूफान से आ रही तबाही को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे तूफान से प्रभावित प्रदेशों में राहत और बचाव कार्य में हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि तूफान से प्रभावित प्रदेशों में पार्टी कार्यकर्ता प्रशासन के साथ मिलकर लोगों को राहत देने का कार्य करें.
16 May 2021 04:33PM,by: Vikash Kumar
दुर्ग में लॉकडाउन आदेश को लेकर आंशिक परिवर्तन किया गया है। मोबाइल शॉप एंड एसेसरीज जिसे सोमवार बुधवार और शुक्रवार को खोलने की अनुमति दी गई है। उसे सरल क्रमांक 4 के आदेश में बदलाव करते हुए मोबाइल शॉप को इलेक्ट्रॉनिक मानते हुए मंगलवार, गुरुवार और शनिवार खोलने की अनुमति दी गई है। देखे आदेश
16 May 2021 03:48PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









