इंदौर के एक दवा गोदाम में आग लगने की घटना हुई है।सूचना के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है यहां से मध्य प्रदेश और छतीसगढ़ में दवा डिस्ट्रीब्यूट की जाती है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। यहां ब्लैक फंगस की वैक्सीन भी जल गई। गोदाम भारत सीरम एंड वैक्सीन लिमिटेड का है। सूचना के बाद ड्रग इंस्पेक्टर और प्रशासन के कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद अब आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
16 May 2021 03:22PM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज आदिवासी सेवा मंडल भोपाल द्वारा कोरोना से बचाव एवं उपचार के संबंध में आयोजित वर्चुअल कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज स्वाभिमानी होता है। वह स्वयं से बढ़कर किसी चीज की मांग नहीं करता, लेकिन यह समय है कि समाज के पढ़े-लिखे और सक्षम लोग सामने आकर अपना योगदान दें, उनकी मदद करें। उनकी मदद करने का यही सही समय है। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने कहा कि कोरोना ने जैसी परिस्थिति उत्पन्न की है वैसा किसी ने कल्पना भी नहीं किया था। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार कोरोना से लड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। कई तरह की योजनाएं, पैकेज, टीकाकरण आदि का काम तेजी से किया जा रहा है, लेकिन वनांचल क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी समाज के लोग जिनके पास टीवी, रेडियो या समाचार पत्र के साधन नहीं है, उन तक शासन की योजनाओं की जानकारी नही पहुंच पातीहै। ऐसे में समाज के शिक्षित और सक्षम वर्ग की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि उन्हें जागरूक करें। आखिरी व्यक्ति तक शासन की योजनाएं पहुंचाने में मदद करें।
16 May 2021 03:10PM,by: Vikash Kumar
कोरोना सक्रमंण की वृद्धि एवं मृत्यु दर पर अकुंश लगाने जिला प्रशासन व्यवस्था को सुधार करने एवं मरीजों के इलाज के लिए विशेषज्ञ डाॅक्टरों की शिफ्ट वाइज ड्यूटी लगाई गयी है जो नियमित समय अन्तराल में मरीजों का इलाज तथा स्थिति का अवलोकन करेंगे। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कोविड मरीजों का बेहतर इलाज प्राप्त हो सके इसके लिए उन्होंने व्यवस्था दुरूस्त करने एवं निगरानी रखने की तहसीलदारों की शिफ्ट वाइज ड्यूटी लगाई है। कलेक्टर स्वयं नियमित निरीक्षण कर चिकित्सा अमला को समझाईश देकर मनोबल भी बढ़ा रहे हैंै। उन्होंने सभी ड्यूटीरत डाॅक्टरों एवं चिकित्सा अमला को पूरे सेवाभाव से कार्य करने कहा है। मृत्यु दर को रोकने हर संभव प्रयास रोकने के निर्देश दिये है। सूरजपुर : कोविड अस्पताल की व्यवस्था पर प्रशासन हुआ सख्त
16 May 2021 02:04PM,by: Vikash Kumar
कवि डॉ.कुमार विश्वास भी कोरोना संक्रमित मरीजों की हर तरह से मदद कर रहे हैं। वही गाजियाबाद के एक इलाके में कोविड केयर सेंटर भी बनवाया है। इस सेंटर में आने वाले लोगों को मदद दी जा रही है। इस सेंटर पर आसपास के इलाके से आने वाले गांव वालों और अन्य लोगों को दवाएं दी जा रही हैं जिससे वो कोरोना से बचाव कर सकें।
16 May 2021 01:42PM,by: Vikash Kumar
कोरोना काल में लॉकडाउन की वजह से कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सरकारी राशन की दुकानें खुलने का समय कम किया गया है। 15 मई को खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग ने सभी राज्यों को एक एडवाइजरी जारी की है, जिसके तहत सरकारी राशन की दुकानों को महीने में हर रोज खोलने के लिए कहा गया है। साथ ही दुकानें खोले जाने का समय भी बढ़ाया जा रहा है, क्योंकि समय कम होने की वजह से बहुत से लोग अपना राशन लेने दुकानों पर समय से नहीं जा पा रहे थे। ऐसे में उनके हित को देखते हुए दुकानों को पूरे दिन खोलने का फैसला किया गया है। इस तरह लोग पूरे दिन में अलग-अलग समय पर आकर अपना राशन ले सकेंगे और भीड़ भी जमा नहीं होगी।
16 May 2021 01:13PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






