बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद भड़की हिंसा पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस हिंसा को आजादी के बाद की सबसे बड़ी हिंसा बताया है. उन्होंने कहा कि हिंसा से लोग इतने डर गए हैं कि वो धर्म परिवर्तन के लिए भी तैयार हैं. उन्होंने ये भी कहा कि पुलिस भी कोई मदद नहीं कर रही, क्योंकि वो भी सत्ताधारी पार्टी से डरी हुई है.
16 May 2021 12:48PM,by: Vikash Kumar
पंडित सुंदरलाल विश्वविद्यालय के स्नातक, स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है । छत्तीसगढ़ शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग व विश्वविद्यालय द्वारा सत्र परीक्षाएं जून-जुलाई 2020 21 के स्नातक प्रथम द्वितीय एवं अंतिम वर्ष , स्नातकोत्तर पूर्व एवं अंतिम वर्ष तथा सभी डिप्लोमा पाठ्यक्रम के सत्र परीक्षाएं की अंतिम समय सारणी जारी कर दिया गया है। प्रश्न पत्र एवं एडमिट कार्ड व आंसर शीट किस प्रकार से प्राप्त करें एवं बनाए नीचे दिए गए है। पढ़े निर्देश
16 May 2021 12:36PM,by: Vikash Kumar
कोरोना वैक्सीन को लेकर दिल्ली में लगे पोस्टरों के मामले में 21 एफ आई आर दर्ज की गई है इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार भी किया है। हालांकि इनमें से कुछ लोगों को जमानत मिल गयी है. इसी बीच कांग्रेस ने पीएम मोदी का घेराव करते हुए ट्वीट किया हैं.
16 May 2021 12:01PM,by: Vikash Kumar
अन्ना यूनिवर्सिटी ने रीसेट परीक्षा स्थगित कर दी है. अन्ना विश्वविद्यालय के यूजी, पीजी और पीएचडी छात्रों के लिए फिर से परीक्षा निर्धारित की गई थी, जो इंटरनेट कनेक्टिविटी और अन्य मुद्दों के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, उनके लिये यह परीक्षा आयोजित की जानी थी. अन्ना विश्वविद्यालय की पुन: परीक्षा समय सारिणी 2021 जल्द ही जारी की जाएगी. इससे पहले, अन्ना यूनिवर्सिटी रीटेस्ट 17 मई, 2021 को आयोजित होने वाला था. विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस में यह कहा गया है कि अन्ना यूनिवर्सिटी रीटेस्ट, जो 17-05-2021 से शुरू होने वाला था, स्थगित कर दिया गया है.
16 May 2021 11:30AM,by: Vikash Kumar
मौसम विभाग के मुताबिक ताउते अगले 24 घंटे में गंभीर और उसके बाद बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा। यह 18 मई की दोपहर से शाम के बीच गुजरात के पोरबंदर से होता हुआ पाकिस्तान की ओर रुख करेगा। वही गुजरात में येलो अलर्ट किया गया है। तोकते तूफान इस दौरान पोरबंदर और नालिया तट पर इसके भारी तबाही मचाने का आसार है। ताउते चक्रवात से अबतक कर्नाटक में चार लोगों की मौत हो गई और 73 गांव प्रभावित हैं। ताउते चक्रवात को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक की। बैठक के बाद अस्पतालों में पावर बैकअप बनाए रखने पर जोर दिया। "तोकते" चक्रवाती तूफान : गुजरात में जारी हुआ येलो अलर्ट
16 May 2021 10:58AM,by: Vikash Kumar
केजरीवाल ने कहा, राजधानी में कोरोना संक्रमण का कहर पहले कम हुआ है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के लगभग 6,500 मामले आए हैं. पॉजिटिविटी रेट 1% और कम होकर 10% के करीब आ गया है. कोरोना संकट के बीच दिल्ली में लॉकडाउन एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है. राजधानी में अब 24 मई सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन जारी रहेगा. इस दौरान नियमों में कोई नई छूट नहीं दी गई है. ये एलान सीएम केजरीवाल ने किया है.
16 May 2021 08:56AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









