पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के 5 दिवसीय दिल्ली दौरे का आज चौथा दिन है. पीएम मोदी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के बाद आज ममता बनर्जी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेंगी. इसके अलावा ममता अपने दिल्ली दौरे के चौथे दिन शरद पवार, संजय राउत, जावेद अख्तर और शबाना आजमी से भी मिल सकती हैं.
एक दिन पहले ममता ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात कर देश के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की थी. दिल्ली में हुई इस मुलाकात के दौरान पेगासस जासूसी मामले पर भी चर्चा की गई.
29 Jul 2021 09:01AM, by: Vikash Kumar
आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से जीत का परचम लहराने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अभी से ही कमर कस ली है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने अपने सांसदों को जीत का मंत्र दे दिया है और उत्तर प्रदेश में उनकी भूमिका के बारे में भी बता दिया है। भाजपा नेतृत्व ने सांसदों से न केवल गांव-गांव जाकर यात्रा निकालने को कहा, बल्कि इलाके में टीकाकरण भी सुनिश्चित करने को कहा। दिल्ली कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में दो दिवसीय बैठक के पहले दिन के भाजपा ने यूपी के सांसदों को समय पर कोरोना टीकाकरण अभियान पूरा करने और महामारी की तीसरी लहर को नियंत्रित करने के उपाय करने को कहा।
29 Jul 2021 09:01AM,by: Vikash Kumar
असम और मिजोरम के बीच हुए खूनी संघर्ष के बाद तनाव काफी बढ़ा हुआ है। केंद्र सरकार की मध्यस्थता के बाद भी दोनों राज्यों के बीच रिश्ते सामान्य नहीं हो पाए हैं। यही नहीं असम की ओर से हाईवे को रोक दिया गया है, जिसके चलते मिजोरम को जरूरी चीजों की सप्लाई भी बाधित हो रही है। मिजोरम से सटे असम के कस्बे लैलापुर में हाईवे पर स्थित पुलिस चौकी के पास बैरिकेडिंग लगी हुई है और इसके चलते आवाजाही ठप है। ट्रकों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं और जरूरी सामानों से लदे ट्रक असम की सीमा में ही खड़े हैं। चारों तरफ से किसी न किसी राज्य से घिरे मिजोरम के लिए असम अहम रूट है। उसके रोक लगाने से असम के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
29 Jul 2021 06:18AM,by: Vikash Kumar
राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, रूर्बन मिशन, मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक 31 जुलाई को आयोजित की गई है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित इन योजनाओं से संबंधित विभागाध्यक्ष जिला स्तरीय प्रभारी अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस से बैठक कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को परिपत्र जारी कर संबंधित जिला स्तरीय प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक जानकारियों सहित समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए निर्देशित करने कहा है।
29 Jul 2021 04:54AM,by: Vikash Kumar
नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अमल को एक साल पूरा होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार यानी 29 जुलाई को देश भर के शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को संबोधित करेंगे। जिसमें शिक्षक, छात्र और अभिभावक सभी शामिल होंगे। इस मौके पर वे शिक्षा क्षेत्र से जुड़े कई बड़े एलान भी कर सकते हैं। इनमें सबसे अहम एकेडमिक बैंक आफ क्रेडिट स्कीम व स्थानीय भाषाओं में इंजीनिय¨रग कोर्स का शुभारंभ शामिल है। वहीं पीएम मोदी इस मौके पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत एक साल के भीतर उठाए गए कदमों की भी जानकारी देंगे। साथ ही नीति को आगे बढ़ाने का रोडमैप भी पेश करेंगे।
29 Jul 2021 03:41AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


