महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों में बारिश से जुड़ी घटनाओं और भूस्खलन में 129 लोगों की मौत हो गई, जबकि पुणे मंडल के तहत 84,452 लोगों को शुक्रवार को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया क्योंकि राज्य में भारी बारिश का कहर जारी है. पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे मंडल में भारी बारिश और नदियों के उफान पर होने के चलते 84,452 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. इनमें 40,000 से अधिक लोग कोल्हापुर जिले से हैं.
24 Jul 2021 02:44AM,by: Vikash Kumar
खैबर पख्तूनख्वा में हुए बम धमाके में 9 चीनी इंजीनियरों की मौत पाकिस्तान के लिए मुसीबत बन गई है. प्रधानमंत्री इमरान खान चीन के कदमों में गिरकर माफी की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन बीजिंग का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है. इस आतंकी हमले से नाराज चीन ने पाकिस्तान में चल रहे बेल्ट ऐंड रोड प्रोजेक्ट पर काम को लेकर गठित उच्च स्तरीय समितियों की बैठकों को स्थगित कर दिया है. इसके अलावा अरबों डॉलर की लागत से बन रहा हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी रोक दिया है. इतना ही नहीं वहां काम कर रहे पाकिस्तानी कर्मचारियों को भी निकाल दिया है।
24 Jul 2021 02:43AM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने गुरू पूर्णिमा पर जारी अपने संदेश में कहा है कि महाभारत और वेदों के रचयिता महर्षि वेद व्यास के अवतरण दिवस आषाढ़ पूर्णिमा के दिन भारत में गुरू पूर्णिमा मनाने की परम्परा रही है है। यह विशेष दिन अपने आराध्य गुरू के मार्गदर्शन और अमूल्य ज्ञान के प्रति आस्था, सम्मान और आभार प्रगट करने का महापर्व है।
24 Jul 2021 02:42AM,by: Vikash Kumar
कई राज्यों में स्कूल खोलने की तैयारियां चल रही हैं। कई राज्यों ने तारीखों का ऐलान भी कर दिया है। इस बीच मध्य प्रदेश में भी स्कूल खोलने की तारीख घोषित हो चुकी है। यहां पर सोमवार से 11वीं और 12वीं के स्कूल खोले जाएंगे। वहीं 9वीं और 10वीं के स्कूल पांच अगस्त से खोले जाने की तैयारी है। देर शाम विभाग ने स्कूल खोलने को लेकर विस्तृत रिपोर्ट जारी की। सभी स्कूल केवल 50 परसेंट की क्षमता के साथ खोले जाएंगे। साथ ही अन्य कोरोना गाइडलाइंस भी फॉलो करने होंगे।
24 Jul 2021 12:53AM,by: Vikash Kumar
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा है कि देश की इकॉनमी के लिए 1991 से भी मुश्किल वक्त आने वाला है। पूर्व पीएम और जानेमाने अर्थशास्त्री ने 1991 के ऐतिहासिक बजट के 30 साल पूरा होने के मौके पर कहा कि कोरोना महामारी के कारण पैदा हुए हालात के मद्देनजर आगे का रास्ता उस वक्त की तुलना में ज्यादा चुनौतीपूर्ण है और ऐसे में एक राष्ट्र के तौर पर भारत को अपनी प्राथमिकताओं को फिर से निर्धारित करना होगा।
24 Jul 2021 12:53AM,by: Vikash Kumar
कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस मुख्यालय देहरादून ने गाइडलाइन जारी कर दी है, अधिसूचना में सभी संबंधित राज्यों के कांवड़ संघों से निवेदन किया गया है कि अगर वह हर की पैड़ी से जल चाहते हैं तो वह हरिद्वार थाने से संपर्क कर सकते हैं. पुलिस कंट्रोल रूम को जो भी डाटा प्राप्त होगा, उसके तहत सभी लोगों को जल उपलब्ध कराया जाएगा. कांवर यात्रा : कांवड़ जल के लिए की गई यह व्यवस्था, गाइडलाइन जारी
24 Jul 2021 12:53AM,by: Vikash Kumar
बाजार नियामक द्वारा जारी एक परिपत्र के अनुसार इस संबंध में नामांकन फॉर्म या नामांकन नहीं करने के लिए एक प्रारूप जारी किया है. बाजार नियामक सेबी ने कहा है कि एक अक्टूबर से नया ट्रेडिंग और डीमैट खाता खोलने वाले निवेशकों को नामांकन का विकल्प दिया जाएगा. इसके साथ ही यदि निवेशक चाहें तो किसी को नामित किए बिना भी खाता खोल सकते हैं.
24 Jul 2021 12:53AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



