केंद्रीय उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि, कोरोना महामारी की वजह से आये आर्थिक व्यवधान के कारण समाज के गरीब और कमजोर वर्ग के सामने आने वाली कठिनाइयों को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना 30 नवंबर, तक बढ़ा दिया गया है। वही आगे बताया कि वर्ष 2020 के दौरान पीएमजीकेएवाई के तहत 322 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न के कुल आवंटन में से लगभग 298.8 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न का वितरण राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों द्वारा किया गया है।
24 Jul 2021 12:52AM,by: Vikash Kumar
राहुल गांधी से इस सवाल से जुड़ा वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। कई बार पत्रकार नेताओं से हल्के-फुल्के सवाल पूछा ही करते हैं। यहां भी वही हुआ। राहुल गांधी को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल और कुछ लोगों के साथ आते देख पत्रकारों ने उनसे पूछ दिया कि क्या आपको यूपी के आम पसंद हैं। जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें यूपी के आम पसंद नहीं हैं। उन्हें आंध्र प्रदेश के आम पसंद है। हां, लंगड़ा आम तो कुछ ठीक है लेकिन दशहरी उनके लिए ज्यादा ही मीठा है।
23 Jul 2021 01:19PM,by: Vikash Kumar
12वीं की बोर्ड परीक्षा में मुस्लिम लड़की को मिले हैं सबसे ज्यादा नंबर... बंगाल में टॉपर स्टूडेंट का नाम की जगह धर्म का ऐलान करने पर विवाद हो गया है। राजनीतिक और धार्मिक संगठनों ने काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन की प्रमुख महुआ दास को हटाने की मांग की है। वहीँ छात्र संगठन पश्चिम बंगाल राज्य छात्र परिषद ने दास के खिलाफ प्रदर्शन किया। दास के दफ्तर के बाहर पुलिस और कुछ प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी हुई।
23 Jul 2021 01:19PM,by: Vikash Kumar
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को संसद में कहा कि कैंडी और आइसक्रीम की प्लास्टिक से बनीं स्टिक का उपयोग एक जनवरी, 2022 से चरणबद्ध तरीके से बंद हो सकता है. एक बार इस्तेमाल योग्य प्लास्टिक का उपयोग चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने के सवाल पर जवाब देते हुए पर्यावरण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि इस साल की शुरुआत में जारी मसौदा अधिसूचना के अनुसार एकल उपयोग वाली प्लास्टिक के कुछ चिह्नित पदार्थों का उत्पादन, आयात, भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग एक जनवरी, 2022 से प्रतिबंधित किया जा सकता है.
23 Jul 2021 01:19PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




