पेगासस जासूसी मामले पर विवाद के बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा किया है कि उनका फोन टैप किया गया. अब बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा है कि राहुल गांधी को अगर लगता है कि उनका फोन टैप हुआ है तो उन्हें शिकायत जांच एजेंसी को सौंप देना चाहिए. अगर जांच में ये सच पाया जाता है तो आईपीसी के हिसाब से कार्रवाई होगी.
23 Jul 2021 11:03AM,by: Vikash Kumar
राजधानी रायपुर नगर निगम में आज सामान्य सभा की बैठक की गई। जिसमे सत्तापक्ष और विपक्ष के सभी सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के साथ निर्दलीय पार्षदों का भी स्थान तय था। लेकिन सामान्य सभा में बैठक व्यवस्था को लेकर ही दो निर्दलीय पार्षदों ने बवाल मचा दिया। सदन में उनके लिए जहां बैठक व्यवस्था तय की गई थी, निर्दलीय पार्षदों को स्थान रास नहीं आया और उन्होंने गर्भगृह में प्रवेश कर दिया, जिस पर सभापति ने दोनों पार्षदों को जमकर फटकार लगाई, साथ ही कहा कि यहां पर आपकी मर्जी नहीं चलेगी।
23 Jul 2021 10:20AM,by: Vikash Kumar
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है. इस तस्वीर में वह अपने गले में लटके ताबीज को चूमते हुए नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखकर अपने फैंस को बड़ा संदेश दिया है. विराट कोहली ने लिखा, ''याद रखें कि आप कौन हैं नहीं तो कोई और आपको बताकर चला जाएगा कि आप कौन हैं.''
23 Jul 2021 08:58AM,by: Vikash Kumar
मानसून सत्र में टीएमसी के राज्यसभा सांसद सांतनु सेन को सदन से आज निलंबित कर दिया गया है. टीएमसी सांसद शांतनु सेन को इस पूरे सत्र के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया. एक दिन पहले गुरुवार को उन्होंने आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव से कागजात छीन लिए और उन्हें सदन में फाड़ दिया था. इस पर सरकार ने आज शुक्रवार को सेन को निलंबित करने का प्रस्ताव पेश था. वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.
23 Jul 2021 08:51AM,by: Vikash Kumar
रायपुर महापौर एजाज ढेबर के पहले कार्यकाल की नगर निगम की सामान्य सभा शुरू हुई। नगर निगम में सत्तापक्ष कांग्रेस को घेरने के लिए भाजपा कार्यालय में पार्षदों की पिछले मंगलवार को बैठक आयोजित की गर्ई थी। हालांकि लंबी चली बैठक के बावजूद नेता प्रतिपक्ष का नाम तय नहीं किया जा सका। सभा में लगभग 21 एजेंडों पर चर्चा प्रस्तावित है। महापौर एजाज ढेबर आश्वस्त हैं कि एजेंडों को पारित करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। नगर निगम की सामान्य सभा शुरू, एजेंडों पर होगी चर्चा
23 Jul 2021 07:14AM,by: Vikash Kumar
जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर के वारपोरा गांव में कल रात से सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर हो गए हैं। दोनों ही आतंकवाद संगठन लश्कर-ए-तैयबा के थे। पुलिस ने यह जानकारी दी है। मरने वालों में से एक टॉप आतंकी कमांडर शामिल है। सुरक्षाबलों को मौके से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। तलाशी अभियान अभी जारी है।
23 Jul 2021 06:36AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




