दुनियाभर में जोमैटो पेटीएम, डिजनी प्लस, सोनी लाइव, प्ले स्टेशन नेटवर्क (PSN) के काम नहीं करने की वजह से गुरूवार की रात इसके यूजर्स को काफी दिक्कतें आई. करीब एक घंटे तक इसकी दिक्कत झेलने के बाद जब यूजर्स की तरफ से इसकी रिपोर्ट की गई तो इंटरनेट प्रोवाइडर अकमाई ने इसकी पुष्टि की है कि इसमें दिक्कतें आई हैं. अब एक बार फिर से सभी साइट्स की सेवाओं बहाल हो गई हैं.
23 Jul 2021 02:05AM,by: Vikash Kumar
महाराष्ट्र में भारी बारिश के चलते संकट पैदा हो गया है. स्थिति की भयावहता के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से गुरूवार की रात बात की और राज्य में भारी बारिश और बाढ़ से बने हालात पर चर्चा की. पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कि केन्द्र की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है. महाराष्ट्र में भारी बारिश और नदियों में उफान आने से कोंकण रेलवे मार्ग पर ट्रेन सेवांए प्रभावित हुई और करीब छह हजार यात्री फंस गए. भारी बारिश की वजह से मुंबई सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ है. इसकी वजह से अधिकारियों को बचाव कार्य में प्रशासन की मदद के लिए एनडीआरएफ को बुलानी पड़ी है.
23 Jul 2021 02:04AM,by: Vikash Kumar
पश्चिम बंगाल में पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक घमासान तेज हो गई है. राज्य में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कलकत्ता हाई कोर्ट में एक रिट याचिका दायर कर राज्य सरकार की ओर से उनके खिलाफ दायर मामलों की सीबीआई जांच की मांग की है. दायर याचिका में उन्होंने राज्य पुलिस और कोलकाता पुलिस की ओर से उनके खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकी को रद्द करने की भी मांग की है.
23 Jul 2021 02:04AM,by: Vikash Kumar
भारत की ओर से टोक्यो ओलंपिक में 125 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. ओलंपिक खेलों के पहले दिन भारत के आर्चरी और बॉक्सिंग के खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे. भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी भी ओलंपिक खेलों के पहले दिन ही किस्मत आजमा रही हैं. दीपिका कुमारी से भारत को गोल्ड मेडल की उम्मीद है.
23 Jul 2021 02:02AM,by: Vikash Kumar
केंद्र सरकार ने दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से एक भी मौत न होने का मामला राज्य सरकारों पर छोड़ दिया है। सदन में कहा गया कि राज्यों से इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन मरने वालों की संख्या केंद्र सरकार के अधीन देश के बड़े सरकारी चिकित्सीय संस्थानों के पास भी नहीं है। आरटीआई से पता चला कि इन अस्पतालों ने ऑक्सीजन की कमी या फिर पर्याप्त बिस्तर न होने से साफ इनकार तक कर दिया।
23 Jul 2021 02:02AM,by: Vikash Kumar
टीवी की हॉट मम्मी और 'कसौटी जिंदगी की' फेम एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों अपने शो की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं. श्वेता सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. और फैन्स के बीच अपने जबरदस्त लुक और स्टाइल की वजह चर्चा का विषय बनी रहती हैं. अब हाल ही में उनका करवाया एक लेटेस्ट फोटोशूट फैन्स की नींदें उड़ा रहा है. टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने पिंक ड्रेस में दिए कमाल के पोज
23 Jul 2021 12:54AM,by: Vikash Kumar
तेज बारिश और भू-स्खलन की वजह से छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को या तो रद्द कर दिया गया है, या फिर उनके मार्ग परिवर्तित किये गये हैं। जिन ट्रेनों का आवागमन प्रभावित होगा, देखें लिस्ट दिनांक 22 जुलाई, 2021 को सीएसएमटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 02809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल स्पेशल रद्द रहेगी | दिनांक 22 जुलाई, 2021 को सीएसएमटी से चलने वाली गाड़ी संख्या 02259 सीएसएमटी-हावड़ा स्पेशल परिवर्तित मार्ग ठाणे-वसईरोड़-नंदुरबार-जलगांव-भुसावल होकर चलेगी |
22 Jul 2021 03:34PM,by: Vikash Kumar
मध्य प्रदेश में मॉनसून ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। हालांकि राजधानी समेत कई जिलों में रुक-रुककर बारिश शुरू हो गई है। गुरुवार को प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ( मध्य प्रदेश मौसम विभाग ) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अगले 24 घंटों में सागर, रीवा, जबलपुर, शहडोल, भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर-चंबल संभाग में हल्की बारिश के साथ बादलों की चमक गरज देखने को मिल सकती है। साथ ही उज्जैन-इंदौर संभाग के जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इस कारण मप्र में दो सिस्टम एक्टिवेट हो गया है। बंगाल के अलावा एक सिस्टम नॉर्थ साउथ ट्रफ लाइन सेंट्रल एमपी से तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्से तक गुजर रही है। इसी कारण प्रदेश में अगले 24 घंटों में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है।"
22 Jul 2021 03:34PM,by: Vikash Kumar
तेल कंपनियों ने लगातार पांचवें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. ये हफ्तों में सबसे लंबा ठहराव है. राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है, जबकि डीजल भी 89.87 रुपये प्रति लीटर की अपरिवर्तित कीमत पर बेचा जा रहा है. रविवार से पेट्रोल पंप की कीमत स्थिर है. शनिवार को पेट्रोल में 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी, जबकि डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था. पांच दिनों से नहीं बढ़ी तेल की कीमत, जानें - क्यों
22 Jul 2021 01:18PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


