उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ मंदिर में कुछ मुसलमानों द्वारा कथित तौर से नमाज पढ़े जाने का वीडियो वायरल होने के बाद यहां तनाव की स्थिति बन गई है। ,बताया जा रहा है कि ईद-उल-अजहा के मौके पर प्रसिद्ध बदरीनाथ मंदिर परिसर में कुछ मुसलमानों ने कथित तौर से नमाज अदा किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यहां पुलिस ने जानकारी दी है कि सोशल मीडिया पर यह पोस्ट नजर आ रहा है। चमोली के पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने इस घटना पर कहा कि 'सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें नजर आ रहा है कि कई मुसलमान बदरीनाथ मंदिर परिसर में नमाज अदा कर रहे हैं।' पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी है कि वायरल पोस्ट पर नजर पड़ते ही स्थानीय पुलिस की एक टीम तुरंत इन आरोपों की जांच में जुट गई। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।
23 Jul 2021 06:36AM,by: Vikash Kumar
कांग्रेस ने इजराइल के स्पाइवेयर पेगासस के जरिए फोनों की कथित तौर पर जासूसी के किये जाने के मामले की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में न्यायिक जांच की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को देश में कई स्थानों पर प्रदर्शन किए और इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा।
23 Jul 2021 06:36AM,by: Vikash Kumar
पेगासस एक स्पाईवेयर है जिसके जरिए किसी भी मोबाइल, कंप्यूटर के डेटा चुराए जा सकते हैं। इसके लिए हैकर सबसे पहले एसएमएस या आइमैसेज तैयार किया जाता है, जो एक वेबसाइट का लिंक देता है. इस लिंक पर क्लिक करते ही यह सॉफ्टवेयर डिवाइस पर नियंत्रण कर लेता है. "पेगासस" क्या है, ये स्पाईवेयर कैसे काम करता है?
23 Jul 2021 06:33AM,by: Vikash Kumar
संसद के मानसून सत्र में आज भाजपा के तीन और जद(यू) के एक सांसद लोकसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर प्राइवेट मेंबर बिल पेश करेंगे. भाजपा की ओर से गोरखपुर से सांसद रवि किशन का नाम भी इनमें शामिल है. बता दें कि, उत्तर प्रदेश की सरकार भी अपने यहां राज्य जनसंख्या नियंत्रण कानून को ड्राफ़्ट करने की तैयारी में हैं.
23 Jul 2021 05:44AM,by: Vikash Kumar
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ओडिशा के तट के करीब एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से सतह से हवा में मार करने वाली नई पीढ़ी आकाश मिसाइल (आकाश-एनजी) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। उड़ान का परीक्षण भूमि आधारित प्लेटफॉर्म से किया गया, जिसमें मल्टीफंक्शन रडार, कमांड, कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सिस्टम और तैनाती विन्यास में भाग लेने वाले लांचर जैसी सभी हथियार प्रणालियां थीं। डीआरडीओ ने आकाश-एनजी मिसाइल का किया सफल परीक्षण किया
23 Jul 2021 05:35AM,by: Vikash Kumar
पेगासस जासूसी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के साथ एडीए समूह के एक वरिष्ठ अधिकारी का फोन भी कथित रूप से हैक किए जाने की आशंका है. गुरुवार कई और नामों की लिस्ट जारी की गयी, जिसमें अनिल अंबानी का भी नाम है. हालांकि यह पुष्टि नहीं की जा सकती कि अनिल अंबानी वर्तमान में उस फोन नंबर का उपयोग कर रहे हैं या नहीं. इस बारे में फिलहाल एडीएजी से रिपोर्ट के बारे में प्रतिक्रिया नहीं मिली है. पेगासस जासूसी मामले में नए नामों का खुलासा, अनिल अंबानी का नाम
23 Jul 2021 03:17AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



