कोरोना की तीसरी लहर से लड़ने के लिए केंद्र सरकार ने लगातार दूसरे दिन राज्यों को वैक्सीन की दूसरी खेप भी जारी कर दी है। इससे एक दिन पहले मंगलवार को करीब 70 लाख से अधिक खुराकें राज्यों को भेजी गईं जिसके चलते वर्तमान भंडारण भी बढ़कर 2.88 करोड़ खुराक से अधिक हो चुका है।
22 Jul 2021 01:18PM,by: Vikash Kumar
जम्मू-कश्मीर के स्थानीय नागरिक अब अगर दूसरे राज्यों के किसी महिला/पुरुष से शादी करते हैं तो उनके जीवनसाथी को भी जम्मू-कश्मीर का स्थाई निवासी माना जाएगा. ये फैसला जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल ने लिया है. अधिसूचना के अनुसार, जम्मू-कश्मीर डोमिसाइल सर्टिफिकेट रखने वाले व्यक्ति से शादी करने वाली महिला या पुरुष को भी डोमिसाइल का पात्र माना जाएगा. जिसके तहत ये लोग भी जम्मू-कश्मीर में सरकारी नौकरी हासिल करने के पात्र होंगे. अब अगली कड़ी में उनके बच्चों को भी डोमिसाइल का हकदार बनाया जा सकता है.
22 Jul 2021 01:17PM,by: Vikash Kumar
द गार्जियन और वाशिंगटन पोस्ट समेत 16 मीडिया संस्थानों की संयुक्त जांच में किए गए दावे के बाद पेगासस सॉफ्टवेयर से जासूसी कराए जाने के जिन्न ने भारत की सियासत में बवाल मचा दिया। इस बीच, एमनेस्टी इंटरनेशनल ने अपने उस दावे से यू-टर्न ले लिया है, जिसमें कहा था कि एनएसओ के फोन रिकॉर्ड का सबूत उनके हाथ लगा है, जिसे उन्होंने भारत समेत दुनियाभर के कई मीडिया संगठनों के साथ साझा किया।
22 Jul 2021 01:17PM,by: Vikash Kumar
बिहार में एक बार फिर से जातिगत जनगणना का मुद्दा गरमाने लगा है. बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे को लेकर सरकार से सवाल पूछे हैं. तेजस्वी ने बयान जारी करते हुए कहा है कि बिहार के दोनों सदनों में बीजेपी जातीय जनगणना का समर्थन करती है, लेकिन संसद में बिहार के ही कठपुतली मात्र पिछड़े वर्ग के राज्यमंत्री से जातीय जनगणना नहीं कराने का एलान करवाती है. केंद्र सरकार ओबीसी की जनगणना क्यों नहीं कराना चाहती? बीजेपी को पिछड़े/अतिपिछड़े वर्गों से इतनी नफ़रत क्यों है?
22 Jul 2021 01:16PM,by: Vikash Kumar
दैनिक भास्कर अखबार और भारत समाचार के परिसर पर आयकर विभाग के छापे को लेकर सरकार ने कहा कि एजेंसी अपना काम करती है और इसमें केन्द्र का कोई हस्तक्षेप नहीं है. अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान कहा कि इस पर उन्हें कुछ नहीं करना है. उन्होंने कहा कि जानकारी पूरी लेकर ही उन्हें इस मुद्दे पर कुछ कहना चाहिए.
22 Jul 2021 12:28PM,by: Vikash Kumar
उत्तर प्रदेश में मिशन रोजगार के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उप्र लोक सेवा आयोग से चयनित 130 आबकारी निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। नवनियुक्त आबकारी निरीक्षकों को बधाई देते हुए सीएम योगी ने कहा कि लोक सेवा आयोग ने ईमानदारी और पारदर्शिता से चयन किया है। आपको किसी भी स्तर पर किसी सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ी होगी। आप सभी की कार्यपद्धति आचरण और व्यवहार अच्छा रहे यही अपेक्षा है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दिसंबर तक 50 हजार और नौजवानों को सरकारी नौकरी मिलेगी।
22 Jul 2021 12:24PM,by: Vikash Kumar
चीन में बाढ़ का कहर जारी है। हेनान प्रांत में लगातार हो रही भारी बारिश से कई लोगों की मौत हो गई है। इस बारिश और बाढ़ से 12 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इसी बीच हेनान के झेंग्झौ शहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दिख रहा है कि शहर में पानी भरा हुआ है जिसमें कारें तैर रही हैं।
22 Jul 2021 12:24PM,by: Vikash Kumar
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में राजीव भवन से राजवभन तक पैदल मार्च कर पेगासस जासूसी मामले में देश के गृहमंत्री श्री अमितशाह को पदमुक्त किये जाने एवं मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में न्यायिक जांच कराने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को ज्ञापन सौपा। ज्ञापन में कहा गया है कि केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा देश के केबिनेट मंत्री, संवैधानिक पदों पर आसीन अधिकारियों, भारत के सुरक्षा बलों के वर्तमान और पूर्व प्रमुख, विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं, पत्रकारों, वकीलों के सेल फोन की विदेशी कंपनी-पेगासस के माध्यम से अवैध और असंवैधानिक रूप से हैकिंग कर जासूसी किये जाने का खुलासा हुआ है, जो बेहद निंदनीय है।
22 Jul 2021 11:47AM,by: Vikash Kumar
दिल्ली के सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर कोविशील्ड की कमी हो गई है। इसके चलते सरकार ने इस महीने के लिए कोविशील्ड वैक्सीन को पूरी तरह से दूसरी डोज के लिए रिजर्व रख लिया है। ये वैक्सीन 18 से 45 साल के उन लोगों को लगाई जाएंगी जिन्हें मई में पहली डोज दी गई थी और अब उनकी दूसरी डोज का समय हो चुका है।
22 Jul 2021 11:47AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



