भारत और अमेरिका के सैन्य संबंधों में एक नया आयाम जुड गया है. अमेरिकी नौसेना ने अपने दो एंटी-सबमरीन एमएच-60आर 'रोमियो' हेलीकॉप्टर्स को शनिवार को भारतीय नौसेना को सौंप दिया. भारत ने वर्ष 2019 में डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा के दौरान अमेरिका से 24 एंटी सबमरीन मल्टी मिशन हेलीकॉप्टर्स का सौदा किया था. दरअसल, अमेरिकी सरकार ने हेलीकॉप्टर बनाने वाली कंपनी, लॉकहीड मार्टिन (सिकोरसी) को भारतीय नौसेना के लिए 24 हेलीकॉ्पटर बनाने का करार किया था.
17 Jul 2021 03:38PM,by: Vikash Kumar
देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए नया बैच 1 अक्टूबर 2021 से शुरू हो जाएगा। यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और शैक्षणिक संस्थानों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि 12 वीं सीबीएसई बोर्ड और अन्य राज्य बोर्डों के परिणाम घोषित होने के बाद ही नए बैच के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाए।
17 Jul 2021 01:31PM,by: Vikash Kumar
एनसीपी के सीनियर नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि बीजेपी और एनसीपी नदी के दो छोर हैं. जब तक नदी में पानी है, ये दोनों साथ नहीं आ सकते हैं. उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह से अलग हैं, चाहे वो वैचारिक हो या फिर राजनीतिक दृष्टि हो. एनसीपी और बीजेपी का साथ आना असंभव है. राजनीति विचारों के आधार पर होती है, संघ का राष्ट्रवाद और राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रवाद में ज़मीन आसमान आ अंतर है.
17 Jul 2021 12:50PM,by: Vikash Kumar
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने ताशकंद में हो रहे एक क्षेत्रीय सम्मेलन में अफगानिस्तान में विदेशी आतंकवादियों के प्रवेश और तालिबान को शांति वार्ता में गंभीरता से शामिल होने के लिए प्रभावित करने में नाकाम रहने को लेकर पाकिस्तान की आलोचना की। राष्ट्रपति गनी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, चीनी विदेश मंत्री वांग यी, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और कई अन्य देशों के नेताओं और प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की। साथ ही कहा कि तालिबान की मदद के लिए पाकिस्तान ने 10 हजार से अधिक जिहादी लड़ाके अफगानिस्तान में भेजे हैं।
17 Jul 2021 12:48PM,by: Vikash Kumar
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और छत्तीसगढ़ में किसान सत्याग्रह के प्रणेता बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव की 18 जुलाई को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव के योगदान को याद करते हुए श्री बघेल ने कहा कि ‘बाबू साहेब‘ दृढ़ता और संकल्प के प्रतीक थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ में सामाजिक जन-जागरण और स्वतंत्रता आंदोलन की अलख जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में शोषण और अन्याय के विरूद्ध किसानों ने ‘कंडेल नहर सत्याग्रह‘ किया। छत्तीसगढ़ में संगठित जनशक्ति का यह अभूतपूर्व प्रदर्शन था। मुख्यमंत्री ने कहा कि माटीपुत्र बाबू छोटे लाल श्रीवास्तव के विचार मूल्य हमारी धरोहर हैं, जो हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
17 Jul 2021 12:02PM,by: Vikash Kumar
राज्यसभा के नवनियुक्त नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 19 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र से पहले शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राकांपा प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा के साथ विचार-विमर्श किया। 18 जुलाई को सर्वदलीय बैठक होगी।
17 Jul 2021 11:59AM,by: Vikash Kumar
चालू वित्त वर्ष के अप्रैल-जून तिमाही में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को शेयर बाजार से रिकॉर्ड 10,000 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। एलआईसी ने उन शेयरों की बिक्री कर ज्यादा मुनाफा कमाया है, जिसे कुछ साल पहले खरीदा गया था। जून तिमाही में एलआईसी ने जिन कंपनियों के शेयर बेचकर मुनाफा कमाया है उनमें हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, बायोकॉन लिमिटेड और हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड भी शामिल हैं।
17 Jul 2021 11:08AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

