फरहान अख्तर, परेश रावल, और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'तूफान' रिलीज हो गई है। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। ऐसे में लोगों ने रात में ही फिल्म का फर्स्ट शो देखकर रिव्यू देना शुरू कर दिया है। फिल्म को लोगों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। कई लोग इसे फरहान अख्तर की बेस्ट स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म बता रहे हैं तो कई इसे भाग मिल्खा भाग के सामने बिल्कुल कमतर आंक रहे हैं।
16 Jul 2021 12:45PM,by: Vikash Kumar
श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई एक और जमीन विवादों में फंस गई है. ताजा मामला राम मंदिर परिसर से सटे प्राचीन फकीरे राम मंदिर का है. इस मंदिर और इसकी जमीन को राम मंदिर ट्रस्ट ने 27 मार्च 2021 को खरीदा था. इस संपत्ति को खरीदने के बाद से ही विवाद शुरू हो गया था. ये विवाद अब फैजाबाद सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट तक पहुंच गया है. कोर्ट ने संपत्ति को बेचने वाले रघुवर शरण और राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है.
16 Jul 2021 12:45PM,by: Vikash Kumar
पंजाब कांग्रेस में जारी कलह के बीच हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना नोट सौंप दिया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि सोनिया गांधी जल्द ही इसको लेकर कोई फैसला लेंगी. सोनिया गांधी के साथ बैठक के बाद हरीश रावत ने कहा कि सुरक्षा का जो भाव पंजाब के लोग मांगते हैं, वह कांग्रेस द्वारा ही दिया जाता है. लोग राज्य में शांति के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह की तारीफ करते हैं. लोग प्रयोग नहीं करना चाहते. जब भी उन्होंने अकालियों का साथ दिया, अव्यवस्था फैल गई. क्या अमरिंदर सिंह कुछ फैसलों से नाराज हैं, इस सवाल के जवाब में रावत ने कहा, “अगर कोई कम्युनिकेशन गैप है तो मैं उसे देखने के लिए यहां हूं.”
16 Jul 2021 12:45PM,by: Vikash Kumar
पिछले नौ दिन में ही शेयर बाजार ने दो नए रिकॉर्ड स्थापित किया। जुलाई में सेंसेक्स दो बार नए शिखर पर पहुंचा और आज यानी गुरुवार को पहली बार रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स 254.80 अंकों की उछाल के साथ 53158.85 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 70.25 (0.44%) अंकों की बढ़त के साथ 15,924.20 पर बंद हुआ।
16 Jul 2021 12:45PM,by: Vikash Kumar
छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सफलता को देखते हुए तमिलनाडु ने अपने प्रदेश में भी ऐसी ही व्यवस्थाएं करने की बात कही है। तमिलनाडु के वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों ने आज वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से छत्तीसगढ़ की धान उपार्जन व्यवस्था और सार्वजनिक वितरण प्रणाली के विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में इन योजनाओं के क्रियान्वयन और नवाचारों को लेकर संतुष्टि प्रकट की। उन्होंने तमिलनाडु में भी इन योजनाओं को छत्तीसगढ़ की तर्ज पर लागू करने के लिए जरूरी तैयारियां शुरु करने की बात कही है। बैठक में तमिलनाडु खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के आयुक्त डॉ. आनंदकुमार और मार्कफेड के प्रबंध संचालक श्री व्ही.राजारमण, छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग के विशेष सचिव श्री मनोज कुमार सोनी, मार्कफेड के अतिरिक्त प्रबंध संचालक श्री अजय अग्रवाल उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ की धान खरीदी और राशन-प्रणाली को अपनाएगा तमिलनाडु
16 Jul 2021 12:39PM,by: Vikash Kumar
प्रदेश के श्रमिकों से अब किसी प्रकार का पंजीयन शुल्क नहीं लिया जाएगा। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की तेरहवीं बैठक श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने निर्देशित किया कि श्रमिकों से पंजीयन की राशि बिल्कुल न ली जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि शासन की विभिन्न योजनाओं से श्रमिकों और उनके परिवारों को प्रदान की जाने वाली राशि, छात्रवृत्ति की राशि सीधे श्रमिकों के बैंक खाते में (डीबीटी) अंतरण करें। उन्होंने श्रमिकों के पंजीयन शुल्क का वहन छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल को करने के निर्देश दिए।
16 Jul 2021 12:39PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





