Vikash Kumar

Generic placeholder image

हरियाणा पुलिस के एक कॉन्स्टेबल को पुलिस ने देश से गद्दारी करने का आरोप में पकड़ा है। बताया जा रहा है कि यह पुलिस कॉन्स्टेबल साल 2018 से ही देश की गोपनीय सूचनाएं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से शेयर कर रहा था। पलवल के पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने कहा कि 'हमने उसका मोबाइल फोन साइबर लैब में भेजा है ताकि डेटा को हासिल किया जा सके।' पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि पुलिस कॉन्स्टेबल फेसबुक के जरिए एक महिला से संपर्क में आय़ा था। इसी महिला के चक्कर में पड़ कर वो पाकिस्तानी एजेंसियों के संपर्क में आया और फिर देश की खुफिया जानकारियां लीक करने लगा।

16 Jul 2021 06:02PM,
by: Vikash Kumar