कोरबा: प्रदेश में कोरोना के मामले में कमी आने के बाद अब सभी दुकानों को खोल दिए है। वहीं अब कोरबा में शराब दुकानें के खोलने का समय बढ़ा दिया गया है। आबकारी विभाग से जारी आदेश के अनुसार अब शराब दुकान रात 10 बजे तक खुल सकेंगी। इससे पहले रात आठ बजे तक खोलने का अनुमति दिया गया था। जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए जिले में शराब दुकानें सुबह नौ बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक खोलने का आदेश जारी किया गया है।
17 Jul 2021 09:58AM,by: Vikash Kumar
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो भी कांग्रेस में रहते हुए डर रहा है, वो आरएसएस में जा सकता है। कांग्रेस को निडर लोगों की जरूरत है, डरपोकों की नहीं। जो कांग्रेस के बाहर है, लेकिन निडर है, उसका पार्टी में स्वागत है।
17 Jul 2021 09:28AM,by: Vikash Kumar
रेमंड सीमेट लिमिटेड डिवीजन गोपालपुर द्वारा सीमेंट संयंत्र के सौदे में स्टांप शुल्क के अपवंचन के एक 20 साल पुराने मामले में छत्तीसगढ़ राजस्व मंडल बिलासपुर के अध्यक्ष सीके खेतान ने महत्वपूर्ण निर्णय पारित किया है। आदेश के मुताबिक कंपनी पर 196 करोड़ 20 लाख 47 हजार रुपए की शास्ति (पेनाल्टी) लगाई गई है। आदेश में ये भी कहा गया है कि कंपनी को यह राशि 90 दिनों के भीतर संबंधित जिला कोषालय में जमा करानी होगी। यह पूरा मामला स्टांप शुल्क के अपवंचन से संबंधित है।
17 Jul 2021 09:15AM,by: Vikash Kumar
अफगानिस्तान के कंधार में पुलित्जर पुरस्कार विजेता भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी की हत्या कर दी गई। अब उनका शव तालिबान ने अंतरराष्ट्रीय रेडक्रॉस समिति (आईसीआरसी) को सौंप दिया है। सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि तालिबान द्वारा रेडक्रॉस समिति को शव सौंपे जाने की सूचना भारत को दे दी गई है और भारतीय अधिकारी पत्रकार के शव को वापस लाने के लिए काम कर रहे हैं।
17 Jul 2021 08:36AM,by: Vikash Kumar
प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई में वीडियोकॉन समूह के प्रमोटरों से जुड़े परिसरों की तलाशी ली. यह तलाशी ईडी ने मोजाम्बिक में व्यापारिक घराने की तेल और गैस संपत्तियों के वित्तपोषण के संबंध में बैंक कर्ज के पैसे के कथित रूप से गबन से जुड़ी धनशोधन मामले की जांच के तहत ली गयी है.
17 Jul 2021 08:10AM,by: Vikash Kumar
विधायक नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी द्वारा शुक्रवार को 10 जनपथ स्थित अपने आवास पर बुलाए जाने की खबर फैलते ही पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज हो गई। इससे पहले की यह बैठक शुरू होती, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी अपने ओएसडी नरिंदर भांब्री के हाथ सोनिया गांधी के नाम एक पत्र पहुंचा दिया।
16 Jul 2021 06:07PM,by: Vikash Kumar
राकेश ओमप्रकाश मेहरा निर्देशित फिल्म तूफान अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी हैं। फरहान अख्तर, मृणाल ठाकुर और परेश रावल स्टारर फिल्म को फैन्स और क्रिटिक्स से खूब तारीफें मिल रही हैं। इस बीच शाहरुख खान ने भी फिल्म का रिव्यू ट्वीट किया है। शाहरुख खान ने किया फरहान अख्तर की तूफान का रिव्यू, कही ये बात
16 Jul 2021 06:06PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



