रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शुक्रवार को भाजपा के हेल्थ वाॅलिंटियर्स की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में कोरोना संकट को देखते हुए प्रदेश भर से सभी जिला मुख्यालयों से भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ सहित प्रत्येक जिले से एक युवा, एक युवती एवं चिकित्सकीय जानकार व आईटी के जानकार को प्रशिक्षण हेतु आमंत्रित किया गया था। प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण उपरांत जिला स्तरीय प्रशिक्षण एवं मंडल व बूथ स्तरीय प्रशिक्षण के माध्यम से भाजपा प्रदेश के सभी बूथों में दो-दो वाॅलिंटियर की प्रशिक्षित टीम तैयार कर रही है, जो कोरोना से बचाव के उपाय, सावधानियों आदि से लोगों को अवगत कराने के साथ साथ संक्रमण की चपेट में आने पर उचित सलाह, चिकित्सकीय सुविधाए उपलब्ध कराने के साथ साथ, प्राथमिकी उपचार व ऐतिहातन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश के प्रत्येक बूथ में कार्य करेगी।
06 Aug 2021 03:11PM,by: Vikash Kumar
रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश के दिवंगत पंचायत कर्मी के परिजन अनुकंपा की मांग को लेकर धरनारत है। प्रदेश की सरकार को महिला शक्ति की जरा भी चिंता नहीं है। पहले तो पेंशन देने का वादा किया था लेकिन उसे देने में असफल कांग्रेस की सरकार केवल मात्र छलावा कर रही है। उन्होँने कहा कि पंचायत कर्मियों के परिजनों की मांग जायजा है। उन्हें तत्काल अनुकंपा नौकरी देने के दिशा में पहल किया जाना चाहिये। पूरे प्रदेश से पंचायत कर्मियों के परिजन धरना देकर प्रदेश सरकार से अनुकंपा नियुक्त की मांग रह रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि इसी तरह से विद्या मितानों के साथ प्रदेश की सरकार अन्याय कर रही है। जिन्हें नौकरी के निकाला जा रहा है। जब प्रदेश सरकार किसी भी युवा को नौकरी नहीं दे सकती तो उन्हें नौकरी से निकालने का भी अधिकार नहीं है। प्रदेश की सरकार कर्मचारियों के हितों की जरा भी चिंता नहीं कर रही है बल्कि उन्हें प्रताड़ित कर रही है। जिसकी हम निंदा करते हैं।
06 Aug 2021 03:11PM,by: Vikash Kumar
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में अपराध की घटनायें बढ़ते जा रहे है और पुलिस असहाय हो चली हैं। इसका जीता जागता उदाहरण है कि राजधानी रायपुर में अपराधी, पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला कर देते हैं। यह घटना पुलिस के मनोबल को गिराने वाली घटना है। उन्होंने कहा कि गौरेला में एक युवा द्वारा अपने ही मित्र की हत्या नशे के हालत में कर दी जाती है। जिस बात को लेकर हम लगातार कह रहे है कि अवैध शराब के कारण प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस पर अंकुश लगाने में प्रदेश की सरकार पूरी तरह से नाकाम है। उन्होंने कहा कि जब पुलिस पर इस तरह से अपराधी हमला कर दे तो पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाजमी है। प्रदेश में हर तरफ अपराध का ग्राफ बढ़ा है। जिस पर अंकुश में पुलिस नाकाम है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि प्रदेश के गृहमंत्री को पुलिस के कामकाज की समीक्षा कर अपराध मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के दिशा में आवश्यक निर्देश देना चाहिये। जिस तरह से प्रदेश के सभी जिलों में भय का वातावरण बनता जा रहा हैं। इससे आम जन मानस और अधिक भयभीत है। अब तो अपराधियों में पुलिस का भय ही खत्म हो गया है। जिसके कारण ही अपराध बेकाबू है और अपराधियों को मनोबल लगातार मजबूत होता जा रहा है। जिसके चलते प्रदेश में अपराधिक वारदातें लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में अपराध बेकाबू अपराधियों का मनोबल मजबूतः कौशिक
06 Aug 2021 02:43PM,by: Vikash Kumar
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में हेड ऑन जनरेशन (एचओजी) प्रणाली की स्थापना से पिछले 16 महीनों में लगभग 15 करोड़ रुपए के डीजल की बचत की गई है । अत्याधुनिक ‘हेड ऑन जेनरेशन‘ (एचओजी) प्रौद्योगिकी को अपनाने के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 15 ट्रेनें हरित यानी 'ग्रीन' ट्रेन हो गई है । अब ये ट्रेनें महंगे डीजल ईंधन को जलाने की बजाय ओवर हेड उपकरण (ओएचई) के माध्यम से सीधे ग्रिड से बिजली ले रही है ।
06 Aug 2021 02:42PM,by: Vikash Kumar
जेईई मेन का पेपर देने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। जुलाई में हुए इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम के परिणाम जल्द आने वाले हैं। हालांकि कटऑफ लिस्ट ज्यादा होने की संभावना है, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2021 का परिणाम शुक्रवार (6 अगस्त) को घोषित करेगी। एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी कहना है अगर देरी हुई तो परिणाम शनिवार को घोषित किया जाएगा।
06 Aug 2021 02:00PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




