दिल्ली का वो मैदान, जिसने कई दशकों तक राजघरानों, सेना के अधिकारियों और नामी पोलो खिलाड़ियों की मेजबानी की... वह अब पूरी तरह से भारत सरकार के नियंत्रण में आ चुका है। केंद्र सरकार के भूमि और विकास कार्यालय (L&DO) के अधिकारी दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी के बीच रेस कोर्स रोड स्थित जयपुर पोलो ग्राउंड पहुंचे। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य गेट पर ताला जड़ा और उसे सरकारी सील से बंद कर दिया। लुटियंस दिल्ली के पोलो ग्राउंड पर सरकार का कब्जा
14 Jun 2026 06:07AM,by: Babuaa Desk
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी में नगरपालिका अध्यक्ष अशोक चटर्जी के बेटे अभिजीत चटर्जी को नैहाटी पुलिस ने बलात्कार, हत्या के प्रयास और जबरन वसूली जैसे कई गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया है। जब पुलिस आरोपी को बैरकपुर उप-मंडल अदालत में पेश करने ले जा रही थी, तब कोर्ट परिसर के बाहर मौजूद गुस्साई भीड़ और भाजपा समर्थकों ने उस पर अंडे और जूते फेंके।
14 Jun 2026 06:07AM,by: Babuaa Desk
बिहार के पटना में पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर बिहार पुलिस मद्य निषेध विभाग (Prohibition Constable) की भर्ती परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवारों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। ट्रेनों के देरी से चलने और विशेष ट्रेनों की कमी से नाराज अभ्यर्थियों ने रेलवे ट्रैक जाम कर दिया, ट्रेन पर पथराव किया और स्टेशन परिसर में तोड़फोड़ करी।
14 Jun 2026 06:07AM,by: Babuaa Desk
राहुल गांधी के बयानों और चुनावी रणनीतियों को लेकर इंडिया गठबंधन के सहयोगी लेफ्ट (वामपंथी) दलों के नेताओं में भारी असंतोष और गुस्सा देखा गया है। मुख्य रूप से केरल और बंगाल जैसे राज्यों में कांग्रेस की राजनीतिक भूमिका और मौजूदा नेतृत्व में राहुल गांधी के तीखे रुख के कारण सीपीआई (एम) और अन्य लेफ्ट दल उनके नाकामयाब से नाराज हैं। राहुल गांधी के बयान पर लेफ्ट नेताओं में गुस्सा
14 Jun 2026 06:07AM,by: Babuaa Desk
ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी 'प्रेस टीवी' के अनुसार, ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई का राजकीय अंतिम संस्कार एक हफ़्ते तक चलने वाला कार्यक्रम होगा, जिसमें कई शहरों में जुलूस और समारोह आयोजित किए जाएंगे। दिवंगत नेता के कार्यों को संरक्षित और प्रकाशित करने के लिए ज़िम्मेदार कार्यालय ने अब इसका पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है।
14 Jun 2026 05:42AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









