पहले रंगदारी फिर नशा कारोबार से पूरे प्रदेश में चर्चा में आया अल्मोड़ा जिला कारागार एक बार सुर्खियों में आया है। एसटीएफ और पुलिस की दो कार्रवाई के बाद अब तीसरी बार जेल प्रशासन की कार्रवाई में भी जेल से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, डाटा केबल और मोबाइल कवर बरामद हुए हैं। जेल प्रशासन की तहरीर पर जिला पुलिस ने आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी के साथ ही एक अन्य कैदी के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल जेल प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि कैदी इस बार किस धंधे के लिए मोबाइलों का इस्तेमाल कर रहे थे।
12 Dec 2021 09:32AM,by: Imran Khan
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे तो काशी में दीपावली सरीखा नजारा होगा। 54 हजार वर्गमीटर में फैले काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण के मौके पर दीपक जलाकर लोग अपने घरों में भगवान शिव का आह्वान करेंगे। शहर से लेकर गांवों तक घरों में इसकी तैयारियां चल रही हैं। काशीपुराधिपति के धाम का वैभव पूरी दुनिया देखेगी। लोकार्पण उत्सव का साक्षी बनने के लिए देश भर से श्रद्धालुओं का काशी आगमन होगा।
12 Dec 2021 09:32AM,by: Imran Khan
इजरायल में आज रविवार को आयोजित होने वाले मिस यूनिवर्स 2021 कांटेस्ट को उत्तराखंड की बेटी व बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला जज करेंगी. इस साल मिस यूनिवर्स कांटेस्ट जलवायु परिवर्तन, सामाजिक और वैश्विक चुनौतियों पर क्रेंद्रित है.उर्वशी का इतने बड़े मंच का हिस्सा बनने से उनके परिजनों व फैंस में खासा उत्साह है.
12 Dec 2021 08:57AM,by: Imran Khan
प्रमुख संस्थान द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर के छात्रों को 1,600 से अधिक नौकरी के प्रस्ताव मिले हैं, जो सभी आईआईटी में सबसे ज्यादा प्लेसमेंट है।
शनिवार को बयान में कहा गया है कि आईआईटी खड़गपुर ने प्लेसमेंट सीजन 2021 के पहले चरण में 10 दिनों के भीतर लक्ष्य हासिल कर यह उपलब्धि हासिल की है।
12 Dec 2021 07:56AM, by: Babuaa Desk
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे सभी किसान 15 दिसंबर तक धरना स्थल खाली कर देंगे। उन्होंने कहा, वह 3 दिन में हरियाणा, चंडीगढ़ और अमृतसर जाकर वहां हो रहे प्रदर्शन खत्म करेंगे। गौरतलब है, 11 दिसंबर से किसानों ने दिल्ली की सीमाओं से हटना शुरू कर दिया है।
12 Dec 2021 07:56AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



