रक्षा मंत्रालय ने बताया कि बीते 3 दिन में पोखरण में अधिक दूरी वाली पिनाक रॉकेट प्रणाली (पिनाक-ईआर) के कई बार परीक्षण किए गए जो सफल रहे। रक्षा मंत्रालय ने कहा, "डीआरडीओ ने सेना के साथ फील्ड फायरिंग रेंज में कई बार इन रॉकेटों का परीक्षण कर इनके प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। सभी परीक्षण संतोषजनक रहे।"
12 Dec 2021 01:23AM,by: Naveen kumar sahu
ब्रिसबेन (गाबा) में ऐशेज़ 2021-22 के पहले टेस्ट में स्लो ओवर-रेट के लिए आईसीसी ने इंग्लैंड पर मैच फीस का 100% जुर्माना लगाया है और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के 5 अंक काटे हैं। मैच रेफरी डेविड बून ने फैसला सुनाया कि इंग्लैंड निर्धारित समय से 5 ओवर पीछे था। ऑस्ट्रेलिया ने मैच 9 विकेट से जीता।
12 Dec 2021 01:23AM,by: Naveen kumar sahu
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन किया, उसका तीन-चौथाई काम समाजवादी पार्टी की सरकार में हो चुका था। उन्होंने कहा, "शेष बचे काम को पूरा करने में यूपी की बीजेपी सरकार ने 5-साल लगा दिए।" उन्होंने ट्वीट किया, "2022 में सपा का नया युग आएगा।"
12 Dec 2021 01:23AM,by: Naveen kumar sahu
अमेरिकी नौसेना के कमांडर लूशन किंस को कोविड-19 वैक्सीन न लगवाने व जांच से इनकार करने पर युद्धपोत के कार्यकारी अधिकारी के पद से बर्खास्त कर दिया गया है। नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि किंस ने आदेश का पालन नहीं किया था। बकौल अधिकारी, किंस टीका लगवाने से मना करने पर बर्खास्त होने वाले नौसेना के पहले अधिकारी हैं।
12 Dec 2021 01:23AM,by: Naveen kumar sahu
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बलरामपुर (यूपी) में कहा है, "ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का जीवन बचाने के लिए डॉक्टर जी-जान से लगे हुए हैं। मैं मां पाटेश्वरी से उनके जीवन की रक्षा की प्रार्थना करता हूं।" पीएम ने आगे कहा, "देश आज वरुण सिंह के परिवार के साथ है, जिन वीरों को हमने खोया है, उनके परिवारों के साथ है।"
12 Dec 2021 01:22AM,by: Naveen kumar sahu
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में आज यानी शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर निशाना साधा था. इस पर पलटवार करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार को 'कैंचीजीवी' करार दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन किया, जिसका तीन चौथाई कार्य पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्यकाल में ही पूरा हो गया था. पीएम मोदी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
12 Dec 2021 01:22AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






