हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में कहा कि अगले अकादमिक सत्र से कक्षा 5वीं व 7वीं के छात्रों को भगवद गीता के श्लोक पढ़ाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भगवद गीता उनके पाठ्यक्रम का हिस्सा होगी। बकौल खट्टर, छात्रों को गीता का सार अपने जीवन में उतारना चाहिए।
12 Dec 2021 07:30AM,by: Naveen kumar sahu
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर ऐलेक्स कैरी ने किसी फील्डर या विकेटकीपर द्वारा टेस्ट डेब्यू पर सबसे ज़्यादा कैच लेने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 30-वर्षीय कैरी ने ब्रिसबेन में इंग्लैंड के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू पर कुल 8 कैच (पहली पारी में 3 और दूसरी पारी में 5) लिए। टेस्ट डेब्यू पर 7 क्रिकेटर्स ने 7-7 कैच लिए थे।
12 Dec 2021 06:57AM,by: Naveen kumar sahu
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 7,774 नए मामले सामने आए जबकि 8,464 लोग रिकवर हुए हैं। इस दौरान 306 लोगों की संक्रमण से मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 4,75,434 हो गई है। वहीं, कुल 3,41,22,795 लोग संक्रमण से रिकवर हो चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल 92,281 है।
12 Dec 2021 06:32AM,by: Naveen kumar sahu
पाकिस्तान दौरे पर पहुंची कैरेबियाई टीम के तीन खिलाड़ियों समेत एक स्टाप मेंबर कोरोना संक्रमित पाया गया है। इन खिलाड़ियों की कोरोना जांच के बाद क्रिकेट वेस्टइंडीज ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, दौरे पर आए दल के चार सदस्यों कोविड-19 की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। अब इन सभी को क्वारंटीन रखा जाएगा। वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला सोमवार (13 दिसंबर) को कराची में खेला जाएगा।
12 Dec 2021 06:02AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



