तमिलनाडु के इरोड जिले में तरल क्लोरीन गैस वाली एक फैक्ट्री में गैस रिसाव के कारण कारखाने के मालिक की मौत हो गई और 13 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कहा कि मालिक धमोधरन गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि 20 से अधिक श्रमिकों ने धुएं में सांस ली और 13 को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
12 Dec 2021 01:24AM,by: Naveen kumar sahu
मुंबई में शनिवार को कोविड-19 से कोई मौत दर्ज नहीं हुई और ऐसा महामारी की शुरुआत के बाद से दूसरी बार हुआ है। बीएमसी के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 256 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए जबकि 221 मरीज़ इससे रिकवर हुए। इससे पहले 17 अक्टूबर को मुंबई में पहली बार कोविड-19 से कोई मौत दर्ज नहीं हुई थी।
12 Dec 2021 01:24AM,by: Naveen kumar sahu
तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान का आगरा (उत्तर प्रदेश) में अंतिम संस्कार किया गया। एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिवंगत विंग कमांडर का बेटा उनके अंतिम संस्कार के दौरान पिता की वायुसेना की टोपी पहन रहा है। पृथ्वी सिंह चौहान अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गए हैं।
12 Dec 2021 01:24AM,by: Naveen kumar sahu
तमिलनाडु में बुधवार को हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जीवित बचे एकमात्र शख्स वायुसेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के पिता कर्नल के.पी. सिंह (रिटायर्ड) ने शनिवार को कहा कि बेटे की हालत में उतार-चढ़ाव हो रहा है लेकिन वह जीतकर वापस आएगा। उन्होंने कहा, "बेटे के स्वास्थ्य पर हर घंटे नज़र रखी जा रही है...वह एक योद्धा है...वह बाहर आएगा।"
12 Dec 2021 01:24AM,by: Naveen kumar sahu
तमिलनाडु पुलिस ने कुन्नूर के पास वायुसेना के हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद बचाव अभियान में मदद करने वाले स्थानीयों को सम्मानित किया। उन्हें कंबल, कपड़े व खाद्य सामग्रियां दी गईं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "दुर्घटना के बारे में जानकर चाय बागानों में काम करने वाले श्रमिकों ने मौके पर पहुंचकर जनसेवा की।"
12 Dec 2021 01:24AM,by: Naveen kumar sahu
संयुक्त राज्य अमेरिका ने चीन, म्यांमार, उत्तर कोरिया और बांग्लादेश से जुड़े दर्ज़नों लोगों व संस्थाओं पर मानवाधिकार संबंधी प्रतिबंध लगाए हैं। इसमें बताया गया कि कार्रवाई अन्य देशों के लिए संदेश है कि 'उनके खिलाफ कार्रवाई करें जो राज्य की शक्ति का दुरुपयोग कर पीड़ा और दमन करते हैं'। एक चीनी कंपनी को भी इंवेस्टमेंट ब्लैकलिस्ट में जोड़ा गया।
12 Dec 2021 01:24AM,by: Naveen kumar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




