latest

Generic placeholder image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 सितंबर 2021 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री डिजिटल स्वास्थ्य मिशन ((PM-DHM) का शुभारंभ करेंगे, जिसके बाद उनका संबोधन होगा। राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन की पायलट परियोजना की घोषणा प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त, 2020 को लाल किले की प्राचीर से की थी। फिलहाल PM-DHM 6 केंद्र शासित प्रदेशों में पायलट चरण में लागू किया जा रहा है। इसके तहत लोगों को दी जाने वाली डिजिटल हेल्थ ID में नागरिक का स्वास्थ्य रिकॉर्ड होगा। प्रत्येक व्यक्ति के लिए विशिष्ट ID बनाने के लिए आधार और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियों के साथ स्वास्थ्य ID कार्ड बनाया जाता है।

26 Sep 2021 01:44PM,
by: Imran Khan