latest

Generic placeholder image

केंद्र सरकार के तीन कृषि संबंधी कानूनों के खिलाफ 10 महीने से आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में सोमवार को प्रदेश में बंद की तैयारी है। ट्रेड यूनियन के संयुक्त मंच ने इसके समर्थन में शनिवार रात रायपुर में मशाल रैली निकाली। अब प्रदेश कांग्रेस ने भी इस बंद का समर्थन कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया, कांग्रेस ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के भारत बंद को अपना समर्थन दिया है। बताया जा रहा है, कांग्रेस कार्यकर्ता भी सोमवार को सड़क पर उतरेंगे। इधर, ट्रेड यूनियन के संयुक्त मंच व अन्य जन संगठनों ने रायपुर में मशाल रैली निकाली। यह रैली कर्मचारी भवन से निकल कर कालीबाड़ी, महिला थाना, मोतीबाग, छोटापारा, कोतवाली होते हुए माधवराव सप्रे स्कूल के पास समाप्त हुई।

26 Sep 2021 07:53AM,
by: Imran Khan