latest

Generic placeholder image

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी निर्देश- उपरोक्त पदोन्नति दो वर्ष की स्थानापन्न अवधि के लिए होगी। उपरोक्त नायब तहसीलदार का पदोन्नति आदेश इस शर्त पर जारी किया जा रहा है कि, इनके विरूद्ध कोई विभागीय जांच नहीं चल रही है या आदेशित नहीं है और वे निलंबित नहीं है। यदि उपरोक्त सूची में किसी नायब तहसीलदार के विरूद्ध विभागीय जांच चल रही है या लंबित है या वह निलंबित है, तो संबंधित के मामले में पदोन्नति आदेश शून्य माना जाएगा।  पदोन्नत नायव तहसीलदार आदेश जारी होने के दिनांक से 15 दिवस के भीतर नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर उक्त पदोन्नति आदेश स्वमेव निरस्त माना जाएगा।

26 Sep 2021 11:53AM,
by: Ashish Verma
Generic placeholder image

पंजाब के नए मंत्रियों का चंडीगढ़ में शपथ ग्रहण समारोह शुरू हो गया है। पहले कैप्टन कैबिनेट में भी शामिल रहे ब्रह्ममोहिंदरा, फिर मनप्रीत बादल, तृप्त राजिंदर बाजवा, अरुणा चौधरी, सुख सरकारिया, राणा गुरजीत, रजिया सुल्ताना, विजयेंद्र सिंगला, भारत भूषण आशु ने मंत्री पद की शपथ ली। जिसके बाद पहली बार मंत्री बन रहे रणदीप नाभा, राजकुमार वेरका, संगत सिंह गिलजियां ने शपथ ली। हालांकि, इससे पहले अंतिम समय में फैसला हुआ था कि कुलजीत नागरा को मंत्री नहीं बनाया जाएगा। उनकी जगह अमलोह से विधायक काका रणदीप नाभा मंत्री बना दिया गया। नागरा वर्किंग प्रधान हैं, इसलिए उन्हें संगठन में काम करना होगा। 

26 Sep 2021 11:52AM,
by: Imran Khan