भारत के स्टार पहलवान बजरंग पुनिया को टोक्यो ओलंपिक 2020 में पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में अजरबैजान के हाजी अलियेव के हाथों 5-12 से हार का सामना करना पड़ा. बजरंग ने इस मुकाबले की शुरुआत बेहतर तरीके से की और एक अंक हासिल किया, लेकिन हाजी ने तुरंत वापसी कर चार अंक बटोरे. बजरंग पहले पीरियड में 1-4 से पिछड़ गए.
06 Aug 2021 12:45PM,by: Vikash Kumar
भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच कांस्य पदक के लिए मुकाबला जारी है। ग्रेट ब्रिटेन जहां दूसरे क्वार्टर के शुरुआत में आगे थी वहीं अंत में भारतीय टीम ने जोरदार पलटवार किया। दूसरे क्वार्टर में 0-2 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने पांच मिनट के अंदर तीन गोल किए और 3-2 की मजबूत बढ़त ले ली।
06 Aug 2021 02:46AM,by: Vikash Kumar
टोक्यो ओलंपिक में भारत ने इतिहास रच दिया है. भारत ने पुरुष हॉकी में 4 दशक का सूखा खत्म करते हुए कांस्य पदक जीत लिया है. भारत ने जर्मनी को 5-4 से मात दी. सिमरनजीत सिंह ने दो गोल दागे. टीम इंडिया की इस मुकाबले में खराब शुरुआत भले रही हो लेकिन फिर उसने लगातार गोल दागकर वापसी की. लेकिन इसके बाद जर्मनी ने दो और गोल कर भारत पर दबाव बना दिया. लेकिन टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी करते हुए महज 2 मिनट में मैच को 5-4 की बढ़त पर ला दिया. जर्मनी ने मैच के पहले मिनट में ही गोल किया था. जर्मनी की ओर से Timur Oruz ने ये फील्ड गोल किया, जिसके बाद जर्मनी 1-0 से आगे हो गई थी. टीम इंडिया के पास जवाबी हमला करने का मौका था, लेकिन वो चूक गई. भारत को 5वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला था. लेकिन रुपिंदर पाल सिंह गोल करने में नाकाम रहे. रुपिंदर निराश नजर आए.
05 Aug 2021 03:35AM,by: Vikash Kumar
टोक्यो ओलंपिक में भारत के रेसलर रवि कुमार दहिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच में जीत हासिल कर लिया है। उन्होंने परुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में कजाकिस्तान के नूरइस्लाम सानायेव को हराया है। जीत के साथ रवि कुमार ने फाइनल में जगह बनाते हुए मैडल भी पक्का कर लिया है।
04 Aug 2021 11:39AM,by: Anurag patel
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के पहले मैच का शुरुआत हो गया है। टॉस जीतते हुए इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी कर रहा है। भारत की ओर से प्लेइंग इलेवन में विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जशप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज शामिल है।
04 Aug 2021 10:56AM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


