टोक्यो ओलंपिक का आज पांचवां दिन है। पहले चार दिन में भारत के नाम अभी तक एक मेडल रहा है, जो पहले दिन वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने जीता था। पांचवें दिन भारतीय मेंस हॉकी टीम ने स्पेन रे खिलाफ 3-0 से शानदार जीत दर्ज की। इस तरह से भारत ने क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। मेंस हॉकी टीम को पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-7 से हार झेलनी पड़ी थी। शूटिंग में सौरभ चौधरी और मनु भाकर की जोड़ी ने निराश किया।
27 Jul 2021 03:07AM,by: Vikash Kumar
टोक्यो ओलंपिक में आज का दिन भारत के लिए कुछ खास नहीं रहा. भारत की स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और सुतिर्था मुखर्जी महिला एकल में सीधे गेम में हारकर बाहर हो गईं. हालांकि, शरत कमल तीसरे दौरे में पहुंच गए और अब शरत से ही पदक की उम्मीद है. इसके अन्य खेलों में भी भारतीय एथलीट्स ने निराश किया. अब पांचवें दिन सभी को शरत कमल और मनु भाकर से उम्मीदे रहेंगी. आइये जानें टोक्यो ओलंपिक में मंगलवार (27 जुलाई) को भारतीय समयानुसार भारत का कार्यक्रम.
27 Jul 2021 02:53AM,by: Vikash Kumar
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सूर्यकुमार यादव और पृथ्वी शॉ को वन-डे और टी-20 में शानदार प्रदर्शन करने का इनाम दिया है। ये दोनों अब श्रीलंका दौरे से सीधे इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। BCCI ने इन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए चोटिल शुभमन गिल, वॉशिंगटन सुंदर और आवेश खान के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना है। भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 4 अगस्त से हो रही है।
26 Jul 2021 02:06PM,by: Vikash Kumar
भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल अपने पुरुष एकल के दूसरे दौर के मैच में दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव से हारकर टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए हैं, जो रूसी ओलंपिक समिति (आरओसी) टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। मेदवेदेव ने सीधे सेटों (6-2, 6-1) में जीत हासिल की। नागल 1996 के बाद से ओलंपिक में पुरुष एकल के दूसरे दौर में खेलने वाले पहले भारतीय पुरुष टेनिस खिलाड़ी हैं।
26 Jul 2021 06:58AM,by: Babuaa Desk
टोक्यो ओलंपिक का तीसरा दिन भारत की उम्मीदों के लिहाज़ से ज्यादा अच्छा नहीं रहा. तीसरे दिन स्टार महिला शूटर मनु भाकर को हार झेलनी पड़ी. दिव्यांश और दीपक भी एयर राइफल इवेंट के क्वालिफाइंग राउंड में बाहर हो गए. हालांकि, बैटमिंटन स्टार पीवी सिंधु को जीत मिली और मैरीकॉम ने भी अपना मुकाबला जीता. लेकिन, भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना मुकाबला गंवाकर फैंस को निराश कर दिया. अब चौथे दिन सभी को अंगद बाजवा, भवानी और मनिका बत्रा से उम्मीदे रहेंगी. आइये जानें टोक्यो ओलंपिक में सोमवार (26 जुलाई) को भारतीय समयानुसार भारत का कार्यक्रम. बैडमिंटन:
26 Jul 2021 12:57AM,by: Vikash Kumar
छह बार की विश्व चैम्पियन एम सी मैरीकॉम (51 किग्रा) ने रविवार को शुरूआती दौर में डोमेनिका गणराज्य की मिगुएलिना हर्नांडिज गार्सिया को हराकर टोक्यो ओलंपिक खेलों के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। 2012 ओलंपिक खेलों की कांस्य पदक विजेता मैरीकॉम ने अपने से 15 साल जूनियर और पैन अमेरिकी खेलों की कांस्य पदक विजेता को 4-1 से शिकस्त दी। मुकाबला शुरू से काफी रोमांचक रहा जिसमें मैरीकॉम ने कुछ शानदार तकनीक दिखायी और गार्सिया की कड़ी चुनौती को पस्त किया।
25 Jul 2021 05:23PM,by: Vikash Kumar
भारत की स्टार महिला बॉक्सर मैरी कॉम ने शानदार खेल दिखाते हुए अपनी प्रतिद्वंदी हर्नांडिज गार्सिया को 4-1 से हरा दिया। वहीं टेबल टेनिस की महिला एकल स्पर्धा में मनिका बत्रा ने शानदार जीत हासिल की। उन्होंने इस दौरान कड़े मुकाबले में यूक्रेन की मार्गरीटा पेसोत्स्का को हराया। हालांकि एक बार वह अपने प्रतिद्वंदी के खिलाफ कमजोर दिख रही थीं लेकिन बाद में जबरदस्त वापसी करते हुए उन्हें शानादर जीत दर्ज की।
25 Jul 2021 10:27AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


