05 May 2021
एक्ट्रेस अभिलाषा पाटिल कोरोना से मंगलवार को मौत हो गई, अभिलाषा बनारस में एक शूटिंग के सिलसिले में गई थीं, लेकिन जब वह मुंबई वापस लौटी तो उन्हें कोरोना वायरस के कुछ लक्षण अपने अंदर नजर आए, लक्षणों के साथ ही उन्होंने अपनी जांच कराईं तो वह कोरोना के पॉजटिव पाई गईं। अभिलाषा पिछले कुछ समय से आईसीयू में एडिमिट थीं। जहा इलाज के दौरान निधन हो गया।
05 May 2021 01:57PM,by: Vikash Kumar
रायपुर :मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों के पावर कम्पनियों के मैदानी अमले के अधिकारी-कर्मचारियों से चर्चा कर उनसे किए जा रहे कार्याें और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। कोविड संक्रमण काल में विद्युत विभाग के मैदानी अमले के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा बिजली उत्पादन के साथ विद्युत सप्लाई का कार्य निर्बाध और सुचारू रूप से करने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने इस पर प्रसन्नता प्रकट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन दौर में सभी अधिकारी-कर्मचारी कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करें और अपने तथा अपने परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखकर कार्य करें। मास्क, सेनेटाईजर का लगातार उपयोग करें। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण के इस दौर में विद्युत विभाग के मैदानी अमले द्वारा निर्बाध रूप से बिजली उत्पादन, लगातार बिजली सप्लाई और मेंटेनंेस का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए वे बधाई के पात्र है। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव और बिजली कम्पनियों के अध्यक्ष अंकित आनंद भी उपस्थित थे।
05 May 2021 12:57PM,by: Thaneshwar sahu
रेलवे स्टेशन रायपुर में जीआरपी ने गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओड़िसा से गांजा लेकर रायपुर पहुंचा था। आरोपी के खिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार बोर्झा ने बताया कि आरोपी देवेन्द्रे बेहरा (40 वर्ष) बाउसोनी मंदिर के पास थाना भाऊ सोनी जिला बोउध ओड़िसा का रहने वाला है। आरोपी से लगभग 12 किलोग्राम गांजा मादक पदार्थ को जब्त किया गया है।
05 May 2021 12:56PM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






