05 May 2021
यूपी में लगातार बढ़ रहे कोरोना केस को देखते हुए योगी सरकार ने सोमवार तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ा दिया है। अभी 6 मई कोरोना कर्फ्यू था, अब उसे बढ़ाकर 10 मई सुबह 7 बजे तक कर दिया गया है। इस तरह पूरे हफ्ते लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया गया है। सरकार ने सभी जिला प्रशासन को गांवों में वैक्सीनेशन और सैनिटाइजेशन को तेज करने का निर्देश दिया है। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं, दवा की दुकान समेत ई-कॉमर्स आपूर्ति को चालू रखा जाएगा।
05 May 2021 07:10AM,by: Thaneshwar sahu
कोरोना काल में चिकित्सा कर्मियों की अत्यंत आवश्यकता होती है। इसको ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी मेडिकल काॅलेजों में इमरर्जेंसी केयर टेक्निशियन का 01 वर्षिय सर्टिफिकेट प्रशिक्षण पाठ्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। इसमें प्रवेश के लिए 12वीं परीक्षा फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलाॅजी के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। इस कोर्स में एक्सरे, पेथोलाॅजी, पैरामेडिकल टेक्निशियन आदि के पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। प्रदेश के 06 शासकीय मेडिकल चिकित्सा महाविद्यालय - रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, रायगढ़, राजनांदगांव व अम्बिकापुर में यह पाठ्यक्रम शीघ्र ही संचालित किया जाएगा। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग ने स्वीकृति आदेश जारी किया।
05 May 2021 07:08AM,by: Vikash Kumar
सोशल मीडिया के इस दौर में सबसे ज़्यादा पर अफ़वाहों को लगते हैं। ग़लत सूचनाएं पलक झपकते ही यहां से वहां पहुंच जाती हैं। मंगलवार रात को ऐसा ही हुआ, जब रामानंद सागर की रामायण में रावण का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हुई कलाकार अरविंद त्रिवेदी के निधन की ख़बर फैल गयी, जिसे लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकार सुनील लहरी ने ग़लत बताते हुए ऐसी ख़बरों को ना फैलाने की अपील की। दिलचस्प पहलू यह है कि ठीक एक साल पहले भी अरविंद त्रिवेदी के निधन की ख़बर उड़ी थी, जिसका उनके परिवार ने खंडन किया था।
05 May 2021 07:00AM,by: Thaneshwar sahu
दिल्ली : पूरी देश में कोरोना मामलों की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है जिसके चलते ऑक्सीजन सप्लाई की मांग बड़ गई हैं। ऑक्सीजन के लिए हाहाकार मच गया है। देश में बुधवार को ऑक्सीजन संकट का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
05 May 2021 06:38AM,by: Thaneshwar sahu
कोरोना काल के बीच भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेसवार्ता में कहा, कोरोना का दूसरी लहर पहले से कहीं ज्यादा घातक है। इसका इकोनॉमी पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। वही छोटे व्यापारियों को राहत देते हुए कहा केवाईसी को लेकर रिजर्व बैंक ने बड़ी छूट दे रहा है। व्यापारियों से विडियो केवाईसी और नाॅन फेस टू फेस डाॅक्यूमेंट को बढ़ावा देने को कहा।
05 May 2021 06:17AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




