05 May 2021

Generic placeholder image

बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने के बाद तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने बुधवार को लगातार तीसरी बार राज्य की मुख्यमंत्री पद की शपथ लीं। राजभवन में एक शादे समारोह में सुबह 10.45 बजे राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ममता को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। ममता ने अपने पारंपरिक अंदाज में बांग्ला में शपथ ली। ममता ने फिलहाल अकेले शपथ ली हैं। उनके कैबिनेट के सदस्य बाद में शपथ लेंगे। सिर्फ तृणमूल के वरिष्ठ नेता सुब्रत मुखर्जी को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई गई, जो छह और सात मई को विधानसभा सत्र में नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। ममता बनर्जी लगातार तीसरी बार बंगाल के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ

05 May 2021 06:06AM,
by: Thaneshwar sahu