05 May 2021
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के प्रकोप से लोग परेशान हैं वही विशेषज्ञों द्वारा कोरोना की तीसरी लहर की आने की आशंका जताई जा रही है एक्सपर्ट की मानें तो उनके अनुसार जुलाई माह में कोरोना की तीसरी लहर आएगी। विशेषज्ञों का कहना है तीसरी लहर छोटे बच्चों के लिए काफी खतरनाक साबित होगी 12 व उससे कम उम्र के बच्चे वायरस के प्रकोप में ज्यादा संक्रमित होंगे सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दूसरी लहर में देश के युवा ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं जबकि इससे पहले साल आई लहर में कोरोना संक्रमण केवल बुजुर्गों को अपनी चपेट में ले रहा था। कोरोना की तीसरी लहर पहली और दूसरी से ज्यादा खतरनाक होगी साबित
05 May 2021 12:30PM,by: Vikash Kumar
पश्चिम बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यालय व भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले और लोकतंत्र की हत्या के विरोध में कर रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा की बंगाल चुनाव के परिणाम के बाद जिस तरीके से लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और बंगाल के अंदर में टीएमसी के कार्यकर्ताओं द्वारा जुर्म किया जा रहा है। बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही है। भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ व आग लगाई जा रही है। बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। टीएमसी के रवैए से आज लोकतंत्र शर्मसार हो गया है ।
05 May 2021 12:07PM,by: Vikash Kumar
रायपुर : कोरोना महामारी संक्रमण को ध्यान में रखते हुए डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टेली ओपीडी सेवा शुरू हुई। इसके तहत टेली कंसल्टेंशन सेंटर के माध्यम से विशेषज्ञ डॉक्टरों ने निःशुल्क परामर्श दिया। पहले दिन 9 लोगों ने इस विशेष सुविधा का लाभ प्राप्त किया। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर लोगों को घर बैठे स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देने के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए इस सुविधा में स्मार्टफोन फोन एवं इंटरनेट के माध्यम से लोग जुड़कर घर बैठे ही विशेषज्ञ चिकित्सकों से सीधे जुड़कर बुखार, कमजोरी, घबराहट, अनिद्रा एवं कोरोना पॉजिटिव से रिकव्हर हो चुके लोगों ने संवाद किया। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उनकी परेशानियों को जानने-समझने के बाद उन्हें डाईट, योगा, मेडिटेशन, नियमित दिनचर्या, वॉक करने, अपने आप को व्यस्त रखने के साथ ही आवश्यतानुसार दवाई और जांच के लिए परामर्श दिए। अम्बेडकर अस्पताल में शुरू हुई टेली ओपीडी सेवा
05 May 2021 10:35AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2020 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 अप्रैल, 2021 से जारी है। आवेदन करने की लास्ट डेट 8 मई, 2021 है। अब अंतिम तिथि समाप्त होने में बहुत कम दिन शेष हैं। ऐसे में, जिन पात्र उम्मीदवारों ने अबतक आवेदन नहीं किया है, वे अब बिना विलंब किए अप्लाई कर दें। अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट, psc.cg.gov.in पर विजिट करना होगा।
05 May 2021 10:35AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य









