12 Feb 2021
जगदलपुर : राज्यपाल अनुसुइया उइके ने कहा कि बस्तर में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध वनोपज का स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण कर यहां के लोग समृद्धि का नया अध्याय लिखेंगे। राज्यपाल सुश्री उइके ने यह बातें वन धन केन्द्र के रुप में धुरागांव में संचालित वनोपज प्रसंस्करण केंद्र की गतिविधियों का अवलोकन के दौरान कही। उन्होंने वनधन केंद्र में तेलगीन माता स्व-सहायता समूह द्वारा टोरा तेल प्रसंस्करण कार्य एवं अमर ज्योति जय माँ सरस्वती समूह द्वारा इमली चटनी सॉस निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इसके साथ ही यहां विभिन्न वन धन केन्द्रों में वनोपज प्रसंस्करण का कार्य कर रहे समूहों ने भी अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया। बकावंड वनधन केंद्र में काजू प्रसंस्करण, आसना वनधन केंद्र में इमली कैंडी निर्माण, अगरबत्ती निर्माण व चिरौंजी प्रसंस्करण और कुरंदी वनधन केंद्र में वनौषधि प्रसंस्करण का कार्य कर रहे समूहों की महिलाओं से भेंट के दौरान राज्यपाल ने गतिविधियों की जानकारी लेते हुए शासन द्वारा इन उत्पादों की बिक्री के लिए वृहद तौर पर मार्केट उपलब्ध कराए जाने के संबंध में जानकारी दी।
12 Feb 2021 10:46AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : अंधकार के पीछे हमेशा प्रकाश होता है, जरूरत है हमें हिम्मत से उस तक पहुंचने की। प्रसिद्ध नृत्यांगना और कलाकार सुधा चंद्रन के जीवन की तरह मध्यप्रदेश के ग्राम पंचायत बीजाटोला जिला बालाघाट निवासी किसान लखन सिंह की कहानी भी यही सिखाती है कि जीवन रूकने का नहीं चलने का नाम है। मेहनत से खेती किसानी कर अपना जीवन यापन कर रहे 54 वर्षीय लखन सिंह मेरावी के पैरों में खून का बहाव बंद हो जाने के कारण डॉक्टरों की सलाह से 2007 में उनका दायां पैर और फरवरी 2020 में बायां पैर काटना पड़ा। दोनों पैर कटने के बाद भी लखन सिंह ने हिम्मत नहीं हारी और अब वह पैर कटने के बाद भी चल सकते हैं, वह किसी पर निर्भर न होकर अपना काम खुद करते हैं। दोनों पैर कटने के बाद भी किसान लखन सिंह के जीवन को मिली रफ्तार
12 Feb 2021 10:46AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर : छत्तीसगढ़ के बच्चे अब पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के बारे में पढ़ेंगे। आगामी सत्र से कक्षा सातवीं के छात्र हिन्दी विषय में राजीव गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में पढ़ाई करेंगे। इसी तरह से राज्य शैक्षणिक अनुसंधान परिषद (एससीईआरटी) पाठ्यक्रम में अनेकों नए बदलाव करने जा रहा है। जैसे सरकार बदलती है वैसे ही व्यवस्था के साथ सभी क्षेत्रों में बदलाव देखऩे को मिलता है। छत्तीसगढ़ में सरकार में बदलाव के दो साल बाद अब प्रदेश में किताबों की पाठ्यक्रम में भी बदल हो रहा है। इस कड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी को कक्षा सातवीं के पाठ्यक्रम में स्थान दिया गया है। कक्षा के बच्चे हिन्दी विषय के के पाठ्यक्रम में राजीव गांधी व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में पढ़ेंगे। उनके द्वारा टैक्नोलॉजी के क्षेत्र में दिए गए योगदान को पढ़ाया जाएगा।
12 Feb 2021 10:06AM,by: Thaneshwar sahu
आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व एमडी और सीईओ चंदा कोचर आज मुंबई पीएमएलए कोर्ट में पहुंची क्योंकि उन्हें आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन लोन मामले में तलब किया गया था। इस महीने की शुरुआत में, एक विशेष पीएमएलए अदालत ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा प्रस्तुत सामग्री कोचर और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मुकदमे के लिए पर्याप्त थी।
12 Feb 2021 10:06AM,by: Babuaa Desk
रायपुर : कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रदेश अध्यक्ष अमर परवानी, कार्यकारी अध्यक्ष मंगेलाल मालू, विक्रम सिंहदेव, महामंत्री जितेंद्र दोषी, कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि कैट द्वारा आगामी 26 फरवरी को GST कर प्रणाली के विकृत स्वरूप के खिलाफ आयोजित होने वाले भारत व्यापार बंद को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए देश भर के 40 हजार से ज्यादा व्यापारिक संगठनों ने पूरी तरह से कमर कस ली है और इस सिलसिले में कैट के राष्ट्रीय नेताओं में विभिन्न राज्यों में तूफानी दौरों का कार्यक्रम बन गया है।
12 Feb 2021 09:56AM,by: Thaneshwar sahu
COVID-19 वैक्सीन पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री की चिंता का जवाब देते हुए, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव गैर- ज़रूरी मुद्दों को सनसनीखेज बना रहे हैं और आगे कहा, "कृपया राज्य में वैक्सीन कवरेज में सुधार लाने पर ध्यान दें।"
12 Feb 2021 09:55AM,by: Ashna Ali
जगदलपुर : कोरोना से बचाव के लिए संभाग कमिश्नर जी.आर. चुरेंद्र ने टीका लगाया। गुरुवार को दोपहर महारानी अस्पताल परिसर में स्थित नर्सिंग कॉलेज में बनाए गए टीकाकरण केन्द्र में पहुंचकर कोरोना से सुरक्षा के लिए टीका लगवाया। उन्होंने संभाग वासियों को स्वयं और परिवार की सुरक्षा के लिए टीका लगाने और कोरोना को हराने की अपील की। बस्तर कमिश्नर ने लगाया कोरोना का टीका
12 Feb 2021 09:42AM,by: Thaneshwar sahu
बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुक्रवार को एक और बड़ा झटका लगा। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद दिनेश त्रिवेदी ने राज्यसभा से अचानक इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्यसभा में सदन की कार्यवाही के दौरान ही अपने इस्तीफे का ऐलान किया। इस दौरान त्रिवेदी ने कहा कि कि 'मुझे पार्टी में घुटन हो रही है', इसीलिए मैं राज्यसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं।
12 Feb 2021 09:42AM,by: Thaneshwar sahu
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







