12 Feb 2021

Generic placeholder image

    रायपुर : रायपुर स्मार्ट सिटी लि. ने महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट के कायाकल्प की कार्ययोजना तैयार की है। इस कार्ययोजना के अंतर्गत रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा महालक्ष्मी कपड़ा मार्केट में सड़क चौड़ीकरण, डिवाईडर निर्माण, पार्किंग व्यवस्था, नाली निर्माण का कार्य लगभग 157.72 लाख रूपये की लागत से एवं पिंक केयर निर्माण कार्य 19.61 लाख रूपये की लागत से किया जाएगा। वहीं 19.30 लाख रुपये की लागत से नगर निगम के जोन क्रमांक-2 द्वारा बाउंड्री वाल निर्माण कार्य किया जाएगा।छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा महापौर एजाज ढेबर ने जोन अध्यक्ष बंटी होरा सहित पार्षदों के साथ इस योजना का भूमिपूजन कर अधिकारियों को तय समयावधि में कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया है। साथ ही पुरूष प्रसाधन के लिए भी कार्ययोजना तैयार करने निर्देश दिया है।

12 Feb 2021 02:04PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा गाडी संख्या 02279/02280 पुणे-हावड़ा-पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। गाडी संख्या 02279 पुणे-हावड़ा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन पुणे से 14 फरवरी से एवं गाडी संख्या 02280 हावड़ा-पुणे साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन हावड़ा से 16 फरवरी से चलेगी । यह गाड़ी आगामी आदेशानुसार चलती रहेगी । इस गाड़ी का ठहराव दौड़, बेलापुर, कोपरगाँव, जलगाँव, मल्कापुर, शेगांव , भंडारारोड, तुमसर रोड, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा , ब्रजराजनगर, चक्रधरपुर सहित अनेक स्टेशनो में दिया जा रहा है ।                पुणे-हावड़ा-पुणे के मध्य स्पेशल ट्रेन की सुविधा, जानें समय सारणी

12 Feb 2021 01:36PM,
by: Thaneshwar sahu