12 Feb 2021

Generic placeholder image

संसद का बजट सत्र जारी है। कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के तकरार जारी है। राज्यसभा में वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर कांग्रेस और विपक्ष को चैलेंज देते हुए कहा कि वे बताएं यह कहां लिखा है कि मंडी और न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रणाली (MSP) समाप्त हो जाएगी। राजनीति के लिए किसानों को इस्तेमाल नहीं होना चाहिए बता दें कि आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज राज्यसभा में बजट चर्चा पर जवाब देंगी। वित्त मंत्री इस दौरान बजट को लेकर विपक्ष के सवालों के जवाब देंगी। उन्होंने एक फरवरी को लोकसभा में वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश किया था। आमतौर पर वित्त मंत्री पहले लोकसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देती हैं और उसके बाद राज्यसभा में, लेकिन इस बार केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों पर विपक्ष के गतिरोध के कारण लोकसभा में चर्चा की शुरुआत राज्यसभा के बाद हुई।

12 Feb 2021 08:01AM,
by: Thaneshwar sahu