12 Jul 2021
बिहार की राजनीति को लेकर इन दिनों दिल्ली में हलचल तेज है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद भले ही बिहार ना आए हों, लेकिन वह दिल्ली से ही हर राजनैतिक गतिविधि पर नजरें गड़ाए हैं। राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक और राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यसभा सांसद मनोज झा रविवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिले। इस मुलाकात को इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि रजक हालही में चिराग पासवान से मिले थे।
12 Jul 2021 10:29AM,by: Vikash Kumar
नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय ने आज दो दिनों के भीतर देश के प्रधान मंत्री के रूप में नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा की नियुक्ति पर एक आदेश पारित किया। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, नेपाल की शीर्ष अदालत ने भी लगभग पांच महीनों में दूसरी बार भंग प्रतिनिधि सभा को बहाल कर दिया।
सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने सोमवार को नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा को दो दिनों के भीतर प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त करने का भी आदेश दिया। शेर बहादुर देउबा होंगे नेपाल के नए प्रधानमंत्री
12 Jul 2021 09:57AM, by: Babuaa Desk
असम के कार्बी आंगलोंग जिले में रविवार को उग्रवादी समूह यूनाइटेड पीपुल्स रेवल्यूशनरी फ्रंट (यूपीआरएफ) के स्वयंभू प्रमुख कमांडर को उसके ही सहयोगियों ने मार गिराया। उसे असम का वीरप्पन कहा जाता था। पुलिस ने बताया कि जिले के खेंगपीबुंग इलाके में समूह के सदस्यों के बीच हुई झड़प में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को मांग्गिन खोल्हो उर्फ वीरप्पन मारा गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुछ मुद्दों को लेकर उनके बीच तीखी नोकझोंक हुई और लोगों ने एक- दूसरे पर गोलियां चला दीं। इस घटना में वीरप्पन की मौत हो गई। मांग्गिन खोल्हो यूपीआरएफ का एकमात्र वरिष्ठ सदस्य था, जिसे कथित लकड़ी की तस्करी में शामिले होने के चलते वीरप्पन के नाम से जाना जाता था। पिछले एक साल में संगठन के कई अन्य नामी सदस्य पुलिस मुठभेड़ में मारे गए, जबकि कई अन्य ने आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस ने बताया कि यूपीआरएफ की स्वयंभू हत्या संगठन में कलह की वजह से हुई। उसके धड़ पर कई गोलियां लगने के निशान हैं। पुलिस ने उसे मृत अवस्था में बरामद किया। उन्होंने बताया कि उग्रवादी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए दीफू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है।
12 Jul 2021 09:16AM,by: Imran Khan
दिल्ली सरकार ने आज लोकप्रिय जनपथ बाजार को अगले आदेश तक कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन न करने और डीडीएमए के आदेश का उल्लंघन करने के संबंध में बंद करने के संबंध में आदेश जारी किया है।
दिल्ली सरकार द्वारा छूट की घोषणा के बाद राष्ट्रीय राजधानी में लोग विभिन्न बाजारों में उमड़ने लगे। दिल्ली: कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन के कारण जनपथ बाजार बंद
12 Jul 2021 09:16AM, by: Babuaa Desk
छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में 11 दिनों से हाथियों का उत्पात जारी है। मरवाही के रुमगा गांव में रविवार देर रात घुसे हाथियों ने कई कच्चे मकान तोड़ दिए और अंदर रखा राशन का खा गए। वहीं फसलें भी तहस- नहस कर दीं। इस दौरान ग्रामीणों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। हाथियों के डर से सारी रात ग्रामीण स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र में शरण लिए रहे। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम सुबह गांव पहुंची है। देर रात हाथियों ने गांव में धावा बोला, कच्चे मकान तोड़े
12 Jul 2021 08:59AM,by: Imran Khan
भोपाल। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्कूलों को बंद किया है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा स्कूल खोलने के साथ-साथ अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर आज प्रदर्शन कर रहे है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन भोपाल, इंदौर, ग्वालियर में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को अपना ज्ञापन सौपेंगे। बता दें कि प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने दावा किया है कि सभी स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई बंद है।
12 Jul 2021 08:59AM,by: Anurag patel
वेम्बली स्टेडियम में इंग्लैंड और इटली के बीच चले यूरो कप के फाइनल में इटली टीम की जीत हुई है। इटली ने दूसरी बार यूरो कप का खिताब जीत लिया है। हालांकि इस जोरदार मुकाबले में इंग्लैड ने शुरुआत में ही बढ़ ले ली थी। यूरो 2020 के फाइनल में इटली की टीम ने इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट 3-2 से हराया।
12 Jul 2021 08:24AM,by: Vikash Kumar
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रथयात्रा पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना की है। बता दें कि रथयात्रा के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़वासियों की भगवान जगन्नाथ में गहरी आस्था रही है। यहां प्रतिवर्ष भक्ति भाव से श्रद्धालुओं द्वारा भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा के साथ रथयात्रा निकाली जाती रही है। कोरोना संक्रमण को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना का प्रभाव कम हुआ है, लेकिन अभी खतरा टला नहीं है इसलिए सभी लोग जागरूकता और सुरक्षा बनाए रखें।
12 Jul 2021 08:24AM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य



