12 Jul 2021
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने संयुक्त महासचिव अरुण कुमार को भारतीय जनता पार्टी समेत राजनीतिक मुद्दों के लिए संघ का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। उन्होंने एक अन्य संयुक्त महासचिव कृष्ण गोपाल का स्थान लिया है जिन्होंने 2015 में कार्यभार संभाला था। मध्य प्रदेश के चित्रकूट में आरएसएस के पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की चल रही बैठक में इस बदलाव की घोषणा की गई। अरुण कुमार, जो दिल्ली से हैं और पहले अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख का पद संभाल चुके हैं।
12 Jul 2021 04:00AM,by: Vikash Kumar
इस्लामिक माह जिलहिज्ज का चांद रविवार को दिखाई दिया। अब ईद उल अजहा यानि बकरीद 21 जुलाई को मनाई जाएगी। मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने चांद होने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि ईद उल अजहा अब 21 जुलाई को मनाई जाएगी। शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने भी ईद उल अजहा का चांद होने का एलान किया। मौलाना ने कहा कि 12 जुलाई को जिलहिज्ज पहली तारीख होगी। इसके अलावा इदारा शरिया फरंगी महल के अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती अबुल इरफान मियां फरंगी महली ने भी ईद उल अजहा का चांद होने का ऐलान किया है।
12 Jul 2021 04:00AM,by: Vikash Kumar
जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर हमले में प्रेशर फ्यूज का इस्तेमाल किया गया। ड्रोन से गिराए गए आईईडी में प्रेशर फ्यूज का इस्तेमाल संकेत देता है कि आईईडी बनाने में पाकिस्तानी सेना या आईएसआई ने आतंकी संगठन लश्कर ए ताइबा की मदद की। सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि 27 जून को हुए हमले में निश्चित तौर पर पाकिस्तानी सेना की तकनीकी विशेषज्ञता का इस्तेमाल किया गया है। आईईडी में इस्तेमाल प्रेशर फ्यूज ठीक उसी तरह का है जिस तरह का पाकिस्तानी सेना इस्तेमाल करती है। यह आम तौर पर बारूदी सुरंग, एंटी टैंक सुरंग तथा आईईडी में इस्तेमाल की जाती है। विस्फोट तब होता है जब यह तेज गति के साथ जमीन पर गिरता है या कोई व्यक्ति या वाहन उस पर से गुजरता है। सूत्रों ने बताया कि आईईडी में प्रेशर फ्यूज बम के नाक पर लगाया जाता है ताकि जमीन पर गति से गिरते ही उसमें विस्फोट हो जाए।
12 Jul 2021 03:06AM,by: Vikash Kumar
आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा की तूफानी पारी और स्पिनरों की कसी हुई गेंदबाजी से भारत ने दूसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को आठ रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला को 1-1 से बराबर किया। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिये 70 रन जोड़े लेकिन इन दोनों के बीच में धीमे पड़ने और फिर दो रन के अंदर पवेलियन लौटने से भारत दबाव में आ गया।
12 Jul 2021 03:06AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





