12 Jul 2021
मुंबई के अल्टामाउंट रोड स्थित पृथ्वी अपार्टमेंट में कई लोगों के कोरोना पॉजिटिव के कई केस सामने आने के बाद इसे सील कर दिया गया है। बता दें, इसी बिल्डिंग में बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी का भी घर है। हालांकि सुनील का पूरा परिवार सुरक्षित है। अभिनेता सुनील शेट्टी की बिल्डिंग हुई सील, सुरक्षाकर्मी तैनात
12 Jul 2021 07:50AM,by: Vikash Kumar
बलौदाबाजार: तहसील कार्यालय बलौदाबाजार के परिसर में काम करने वाले दो स्टाम्प वेंडरों का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि निलंबित वेंडरों रामप्रकाश बघेल एवं यशवन्त खुन्टे का नाम शामिल हैं। जिला पंजीयक ने प्राप्त शिकायतों की जांच के बाद आज निलम्बन की कार्रवाई की है। इन स्टाम्प वेन्डरों पर पक्षकारों से निर्धारित मूल्य से ज्यादा रकम वसूलने की शिकायत मिली थी। शिकायतों की जांच में आरोप प्रारंभिक रूप से सही पाये गये हैं। इस मामलें पर कलेक्टर ने कहा है कि स्टाम्प में जो मूल्य अंकित होते है, वेन्डरों को उसी मूल्य पर पक्षकारों को बेचा जाना है। इससे अधिक मूल्य पर यदि कोई वेन्डर बेचने का प्रयास करे तो संयुक्त जिला कार्यालय स्थित जिला पंजीयक कक्ष क्रमांक 97 में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा कार्यालय के मोबाईल नम्बर (70244-90088) पर कार्यालयीन समय में भी शिकायत की जा सकती है। इस मामलें पर स्टाम्प वेन्डरों के काम-काज का निरीक्षण करने के लिए जिला पंजीयक ने आज से तहसील कार्यालयों का दौरा भी शुरू कर दिये हैं। बलौदाबाजार: दो स्टाम्प वेंडरों का निलंबित किया लाइसेंस
12 Jul 2021 07:47AM,by: Anurag patel
हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। मैक्लोडगंज के पास भागसूनाग में नाले में उफान आने पर सड़क पर पानी का तेज बहाव आग गया जिससे पार्किंग में गाड़ियां बह गईं। कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस घटना से लोगों से दहशत का माहौल है। जिला कुल्लू में मानसून की पहली मूसलाधार बारिश हुई है। तड़के से हो रही भारी बारिश से जिला का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। हिमाचल प्रदेश में हुई मूसलाधार बारिश, कई घर क्षतिग्रस्त
12 Jul 2021 07:14AM,by: Vikash Kumar
यूपी की राजधानी लखनऊ से गिरफ़्तार अल क़ायदा के आतंकियों के मामले में नये-नये ख़ुलासे हो रहे हैं. यूपी एटीएस को आतंकियों के पास से कई प्रमुख शहरों के नक्शे बरामद हुए हैं. अयोध्या के राम मंदिर के आसपास की रेकी के नक्शे आतंकियों के पास से मिले हैं. काशी और मथुरा जैसे धार्मिक स्थलों के नक्शे एटीएस को आतंकियों के पास से मिले है. नक्शों में अलग-अलग पॉइंट से चिन्हित किया गया है. टेलीग्राम और वीडियो कॉल व्हाट्सएप कॉल की चैटिंग भी एटीएस के हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है. एटीएस ने पिछले 24 घंटों में 10 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है. यूपी के अलग-अलग शहरों में एटीएस की छापेमारी का दौर जारी है.
12 Jul 2021 07:06AM,by: Vikash Kumar
रायपुर। प्रदेश के कई जिलों में टीकाकरण एक बार फिर बंद हो गया है। धमतरी जिले में विगत 5 दिनों से टीकाकरण का बंद है। वही बस्तर में पिछले 3 दिनों से टीकाकरण अभियान पर ब्रेक लगा हुआ है। राजधानी रायपुर में भी वैक्सिन पहुंचने की कोई सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि रविवार को कोरोना टीकाकरण के 17 सेंटरों में एक भी सेंटर नहीं खुल पाया। बता दे कि अफसरों को भी पता नहीं है कि वैक्सिन कब तक पहुँच पाएगी।
12 Jul 2021 07:05AM,by: Anurag patel
सुपरस्टार रजनीकांत ने रजनी मक्कल मंद्रम के पदाधिकारियों से बातचीत की और इसके बाद राजनीति में कभी ना आने का फैसला लिया है. रजनीकांत ने अपनी पार्टी 'रजनी मक्कल मंद्रम' को खत्म कर दिया है. इसी के साथ रजनीकांत ने कहा है कि वह राजनीति में कदम नहीं रखेंगे. रजनीकांत की ओर बताया गया है कि बनाया गया संगठन अब रजनी रसीगर नरपानी मंदराम के नाम से जनता की भलाई के लिए काम करेगा. रजनीकांत ने किया राजनीति को अलविदा
12 Jul 2021 06:47AM,by: Vikash Kumar
भाजपा में राज्यसभा में सदन का नया नेता चुनने की कवायद शुरू हो गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, उद्योग और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी इस नई भूमिका के प्रबल दावेदार हैं। इनमें पीयूष गोयल अभी सदन में भाजपा के उपनेता हैं। राज्यसभा में नेता का पद थावरचंद गहलोत के राज्यपाल बनने से रिक्त हुआ है।
12 Jul 2021 06:33AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


