12 Jul 2021
उत्तर भारत में सोमवार को कई जगह मूसलाधार बारिश हो सकती है। इससे देश के बड़े इलाके को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। रविवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई स्थानों पर सोमवार सुबह तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। लेकिन पूरे दिन गर्मी और उमस से मामूली राहत मिली क्योंकि दक्षिण पश्चिम मानसून अब तक क्षेत्र के बाकी बचे इलाकों तक नहीं पहुंचा है।
12 Jul 2021 02:18AM,by: Vikash Kumar
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड को आठ रन से हराया। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। भारत के चार विकेट पर 148 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 140 रन बना ही पाई। भारत के लिए पूनम यादव ने दो विकेट लिए। इस मैच में भी भारतीय टीम ने शानदार फील्डिंग की और इंग्लैंड के चार खिलाड़ियों को रन आउट किया।
12 Jul 2021 01:51AM,by: Vikash Kumar
वर्जिन गैलेक्टिक स्पेसशिप ने रविवार शाम अंतरिक्ष की दुनिया में कदम रख दिया। इसके साथ ही वर्जिन गैलेक्टिक के मालिक निजी स्पेसशिप से अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले बिजनेसमैन बन गए। उनके साथ इस स्पेसशिप में भारतीय मूल की शिरीषा बंदला के अलावा चार अन्य लोग भी हैं। अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद रिचर्ड ब्रैनसन ने अपना अनुभव पूरी दुनिया के साथ साझा किया और इसे पूरी उम्र न भूलने वाला अनुभव बताया।
12 Jul 2021 01:51AM,by: Vikash Kumar
इस्लामिक स्टेट और अलकायदा जैसे वैश्विक आतंकी संगठनों की लंबे समय से भारत पर बुरी निगाह है। रविवार को जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल तक सुरक्षा एजेंसियों ने तीन खूंखार विदेशी आतंकी संगठनों पर दबिश देकर इनके कई नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया। कश्मीर घाटी में जहां इस्लामिक स्टेट की 'जिहादियों भर्ती योजना' को नाकाम किया गया तो लखनऊ में अलकायदा के दो आतंकवादियों को दबोचने के साथ भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए हैं। ये आतंकी 15 अगस्त से पहले यूपी को दहलाने की फिराक में थे। वहीं, कोलकाता में जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (JMB) के तीन दहशतगर्द दबोच लिए गए।
12 Jul 2021 01:44AM,by: Vikash Kumar
भारत में नए आईटी नियमों को लेकर केंद्र सरकार और सोशल मीडिया मंच ट्विटर के बीच हुई खींचतान से तो लोग वाकिफ ही हैं। साथ ही यह भी बात भी सामने आ चुकी है कि ट्विटर नए नियमों को मानने से ना-नुकुर करता रहा है। परंतु अब खबर है कि उसने इन नए नियमों के मुताबिक काम करना शुरू कर दिया है। जी हां, कारण कि ट्विटर ने एक अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित की है। इसमें 26 मई से 25 जून के दौरान मिली शिकायतों पर की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी गई है।
12 Jul 2021 01:44AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य


