13 Dec 2020

Generic placeholder image

नए कृषि कानून के विरोध में देश भर के किसानों का दिल्‍ली में प्रदर्शन चल रहा है। किसानों के समर्थन में दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक दिन उपवास रखने का एलान किया है। उन्‍होंने एक ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी कि किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और जनता कल यानि सोमवार को एक दिन का उपवास रखेगी। सीएम भी खुद एक दिन भूखे रह कर किसानों का समर्थन करेंगे। बता दें कि किसानों ने कृषि कानून के विरोध में शनिवार को टोल-नाकों को फ्री किया था वहीं अब सोमवार को किसान फिर से आंदोलन को तेज करते हुए एक दिन का उपवास रखेंगे। किसानों के समर्थन में सीएम केजरीवाल कल रखेंगे उपवास

13 Dec 2020 01:00PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर ;मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 14 और 15 दिसम्बर को सरगुजा, सूरजपुर तथा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद 15 दिसम्बर को दोपहर 2 बजे रायपुर लौटेंगे। मुख्यमंत्री निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 14 दिसम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे सर्किट हाउस अंबिकापुर से कार द्वारा प्रस्थान कर 11.15 बजे मेंड्राकला पहुंचेंगे और धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण कर किसानों से चर्चा करेंगे। वे इसके पश्चात् ग्राम केशवपुर में गौठान का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से ब्रम्हपारा में उत्कृष्ट अंग्रेजी मीडियम स्कूल और 12.30 बजे गोधन एम्पोरियम का उद्घाटन तथा निरीक्षण करेंगे।

13 Dec 2020 12:29PM,
by: Thaneshwar sahu