13 Dec 2020
दुर्ग :वर्चुअल मैराथन के दिन दुर्ग की सुबह शानदार जोश से लबरेज लोगों के उत्साह से जगमग दिखी। छह बजे से ग्यारह बजे तक लोग सड़क पर आते रहे। कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए उन्होंने उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लिया। आम नागरिकों के साथ जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, मीडियाकर्मी भी दौड़ते नजर आए। लोगों ने उत्साह के साथ अपने फोटो भी सोशल मीडिया में पोस्ट किये। सोशल मीडिया में वर्चुअल मैराथन में दौड़ते लोगों की पोस्ट ही नजर आ रही थी। दुर्ग विधायक श्री अरूण वोरा, भिलाई विधायक तथा महापौर श्री देवेंद्र यादव, दुर्ग महापौर श्री धीरज बाकलीवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। संभागीय तथा जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। संभागायुक्त श्री टीसी महावर तथा आईजी श्री विवेकानंद सिन्हा ने भी दौड़ में हिस्सा लिया। कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे तथा एसपी श्री प्रशांत ठाकुर भी दौड़ में सम्मिलित हुए। अपर कलेक्टर श्री प्रकाश सर्वे, श्री बीबी पंचभाई, एडीशनल एसपी श्री रोहित झा, प्रज्ञा मेश्राम भी शामिल हुए। प्रख्यात हाकी खिलाड़ी और पुलिस अधिकारी श्रीमती सबा अंजुम सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए। इन अधिकारियों ने लोककला पथ में मैराथन में हिस्सा लिया। पुलिस कर्मियों ने शिवनाथ नदी के किनारे दौड़ किया। जिले में हर जगह लोग दौड़े और खूब दौड़े। अर्जुन अवार्ड विजेता बाक्सर श्री राजेंद्र प्रसाद ने तथा वालीबाल खिलाड़ी श्री शिखर सिंह तथा अन्य दिग्गज खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया।
13 Dec 2020 08:26AM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : एलजी अनिल बैजल और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर धरने से पहले आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा, संजीव झा, कुलदीप कुमार और ऋतु राज को पुलिस ने उनके घर से हिरासत में लिया है। इन सभी थाने ले जाया गया है वहीं, आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि विधायक ऋतु राज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के घर के बाहर पुलिस तैनात की गई है। इस वजह से कोई भी आप कार्यकर्ता अभी तक नहीं अमित शाह के घर नहीं पहुंच पाए हैं।
13 Dec 2020 06:42AM,by: Thaneshwar sahu
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा है कि राज्य के नागरिकों के मुफ्त में कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। भारत कोरोना वैक्सीन स्टोर करने के लिए कोल्ड स्टोरेज तैयार करने की प्रक्रिया में जुटा है। कोविड- 19 के वैक्सीन कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री को सलाह देने वाली समिति के प्रमुख वीके पॉल का कहना है कि लगभग चार कोरोना वैक्सीन तैयार होने की कगार पर हैं। हालांकि अभी भी सरकार की ओर से औपचारिक तौर पर वैक्सीन की क़ीमत को लेकर विचार-विमर्श किया जाना है। केरल के सीएम बोले,नागरिकों को फ्री में देंगे कोरोना वैक्सीन
13 Dec 2020 04:48AM,by: Imran Khan
ठाणे नगर निगम ठाणे में कबूतरों को खिलाने वालों पर 500-जुर्माना लगाएगा, क्योंकि इससे हाइपरसेंसिटिव निमोनिया का खतरा होता है। एक अधिकारी ने कहा, "नागरिकों में फेफड़ों की बीमारियों में से लगभग 60-65% मामले हाइपरसेंसिटिव न्यूमोनिया के होते हैं।" अधिकारी ने कहा, '' एनजीओ द्वारा कबूतरों के साथ मानवीय संपर्क को रोकने की मांग की गई थी, जो अक्सर उन्हें खिलाते समय होता है। कबूतरों को दाना खिलाया तो देना पड़ेगा ५०० रूपए जुर्माना
13 Dec 2020 04:44AM,by: Ashna Ali
सलमान खान कथित तौर पर आमिर खान की आगामी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए एक कैमियो शूट करेंगे। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सलमान का रोल 'मैंने प्यार किया' से मिलता जुलता है और उन्होंने फिल्म में अपने कैमियो की शूटिंग के लिए आमिर को एक दिन आवंटित किया है। खबरों के अनुसार शाहरुख खान ने अक्टूबर में दिल्ली में कॉमेडी-ड्रामा फिल्म के लिए एक कैमियो भी शूट किया था. आमिर की 'लाला सिंह चड्ढा' के लिए कैमियो शूट करेंगे सलमान
13 Dec 2020 04:44AM,by: Ashna Ali
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







