15 Jan 2021

Generic placeholder image

नारायणपुर : नारायणपुर जिले में कोरोना वैक्सीन की पहली खेप आज पहुंच गई है। पहली खेप के तौर पर प्राप्त टीके को जिला अस्पाताल स्थित भण्डारण केन्द्र में रखा गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ए.आर.गोटा ने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया द्वारा निर्मित ‘कोविशील्ड’ के 1680 डोज जिले को मिले हैं, शेष डोज़ राज्य कार्यालय द्वारा प्रदान की जाएगी। जिले के 2304 स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कर्मिकों को ‘कोविशील्ड’ टीका की डोज लगाई जाएगी। टीकाकरण का कार्य 9 कोल्ड पाइंट चैन के माध्यम से जिले में किया जाएगा। इन सभी केन्द्रों में लोगों को टीका लगाने की तैयारी की जा चुकी है। प्रारंभिक तौर पर ‘कोविशील्ड’ टीका की पहली खुराक जिला अस्पताल में बनाये गये कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में लगाये जायेगी। उल्लेखनीय है कि कोरोना के संक्रमण को रोकने और इसकी कड़ी को तोड़ने के लिए यह टीकाकरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य कर्मी बार-बार मरीजों के संपर्क में आते हैं, जिसके कारण इसके समुदाय में संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। इस कड़ी को तोड़ने के लिए ही सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को यह टीका लगाया जा रहा है। फ्रंटलाईनर जैसे सुरक्षाकर्मी और सफाई कर्मियों का टीकाकरण भी किया जाएगा। आज नारायणपुर पहुंची कोरोना वैक्सीन की पहली खेप

15 Jan 2021 01:37PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

 रायपुर :राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरबा शहर स्थित जिला अस्पताल में विभिन्न नई सुविधाओं का लोकार्पण किया। राजस्व मंत्री ने इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय में दो यूनिट माॅड्यूलर ऑपरेशन थियेटर, 10 बिस्तरों का इमरजेंसी ट्राॅमा यूनिट, 10 बिस्तरों का आधुनिक आई.सी.यु. एवं आठ बिस्तरों का बर्न यूनिट का उद्घाटन किया। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जिले के लोगों की सेवा में स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ोत्तरी करते हुए अत्याधुनिक, रिमोट कंट्रोल चलित सेंसर युक्त आॅपरेशन थियेटर को जिला अस्पताल में प्रारंभ किया। इस दौरान राजस्व मंत्री ने कहा कि जिला में इन सभी सुविधाओं के शुरू हो जाने से प्राइवेट अस्पताल से बेहतर सुविधाएं आज से उपलब्ध हो गईं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार बढ़ोत्तरी कर रही है। मोहल्ला क्लीनिक भी शुरू किए जाएंगे जिसका परीक्षण चल रहा है। उन्होंने कहा कि जिला खनिज न्यास मद से सबकी सलाह से विचार-विमर्श करके जनसेवा में राशि खर्च की जाती है। डीएमएफ मद को ज्यादा से ज्यादा चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सदुपयोग किया जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित स्वास्थ्य सुविधाओं के लोकार्पण समारोह में महापौर नगर निगम कोरबा राजकिशोर प्रसाद, सभापति नगर निगम श्याम सुंदर सोनी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. बी. बी. बोडे, सिविल सर्जन डाॅ. अरूण तिवारी सहित जिला अस्पताल के समस्त मेडिकल स्टाफ तथा गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे। 

15 Jan 2021 01:37PM,
by: Thaneshwar sahu