15 Jan 2021
हाईवे पर टोल टैक्स वसूली और सुविधाओं का मामला अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पहुंच गया है।इसके बाद कोर्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से पूछा है कि वह किस नियम के तहत नाके बनवा रहा है।जो टैक्स इन नाकों पर लोगों से वसूला जा रहा है, उससे कौन सी सर्विस दी जा रही है। चीफ जस्टिस पीआर रामचंद्र मेनन और जस्टिस पीपी साहू की डबल बेंच जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी।
15 Jan 2021 12:34PM,by: Imran Khan
पूर्वोत्तर दिल्ली के जाफराबाद इलाके में बुधवार को 50 वर्षीय एक प्रॉपर्टी डीलर रईस अंसारी की दो अज्ञात बाइक सवार बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज ने पूरी घटना को कैद कर लिया है। इसमें नकाबपोशों को अंसारी तक चलने और बातचीत शुरू करने के बारे में दिखाया गया है। सेकंड के भीतर, उनमें से एक ने एक बंदूक निकाली और अंसारी को सिर में गोली मार दी।
15 Jan 2021 11:56AM,by: Ashna Ali
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कोबरा बटालियन के एक जवान ने खुद को गोली मारकर खुदखुशी कर ली। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी और अब तक जवान की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
जैसा की सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया है, जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सीआरपीएफ की 206 कोबरा बटालियन के ४० वर्षीय हरजीत सिंह ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।
जब बल के अन्य सैनिकों को घटना के बारे में ज्ञात हुआ, तो हरजीत सिंह को वहां से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुकमा: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडो ने की खुदखुशी
15 Jan 2021 11:31AM, by: Ashna Ali
रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ कॉउन्सिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी द्वारा बनाये गए पोस्टर का विमोचन किया । इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, प्रभारी मुख्य सचिव सुब्रत साहू,प्रमुख सचिव विज्ञान एवँ प्रौद्योगिकी डॉ. मनिंदर कौर द्विवेदी, कॉउन्सिल के महानिदेशक मुदित कुमार सिंह भी उपस्थित थे ।
15 Jan 2021 10:51AM,by: Thaneshwar sahu
कई राज्यों में पुष्टि के बाद, छत्तीसगढ़ में भी अब बर्ड फ्लू का निदान किया गया है। बालोद में भेजे गए पक्षियों के एक सैंपल में बर्ड फ्लू पॉजिटिव रिपोर्ट पाए जाने के बाद राजधानी रायपुर व् रायपुर जिले में भी अलर्ट कर दिया गया है।
रायपुर कलेक्टर डॉ एस भारतदासन ने रायपुर जिले के पशु चिकित्सा विभाग के अंतर्गत सभी पशु चिकित्सा अस्पतालों और विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को बिमारी के नियंत्रण और रोकथाम के लिए हर प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।
इसके अतिरिक्त शहर व् जिलों में भी हर चिड़ियाघर, सेंचुरी व् पार्क में भी सैंपल लेने व् परिक्षण करने कहा गया है
15 Jan 2021 10:51AM, by: Ashna Ali
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




