15 Jul 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हैं. इस दौरान उन्होंने काशीवासियों को कई सारी सौगात दी. सबसे बड़ा तोहफा रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर है, जो काशी को जापान के क्योटो की तर्ज पर विकसित करने में बेहद अहम साबित होने वाला है. वाराणसी में बना रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, भारत और जापान की मज़बूत दोस्ती का प्रमाण है.
15 Jul 2021 10:58AM,by: Babuaa Desk
फरार सीनियर आईपीएस और निलंबित एडीजी जीपी सिंह की तलाश रायपुर पुलिस ने तेज कर दी है. पुलिस टीम तलाशी लेने जीपी सिंह के घर पहुंची है. पुलिस घर से कंप्यूटर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की तलाशी लेगी. पुलिस की आधा दर्जन टीम जीपी सिंह के सरकारी आवास पहुंची है. इसमें महिला पुलिस भी शामिल हैं. वहीं जीपी सिंह के कई रिश्तेदारों पर भी पुलिस नजर रखे हुई है. जीपी की तलाश में एक हाई लेवल मीटिंग भी रखी गई थी. ये मीटिंग सिविल लाइन स्थित कंट्रोल रूम के C4 में हुई.
15 Jul 2021 10:45AM,by: Vikash Kumar
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सॉल्यूशन प्रदाता, मैजेंटा ग्रुप ने आज नवी मुंबई, महाराष्ट्र में अपने सबसे बड़े सार्वजनिक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। कंपनी का दावा है कि यह भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन है। इस सुविधा का उद्घाटन राज्य के उद्योग और खनन मंत्री सुभाष देसाई ने किया।
15 Jul 2021 10:29AM,by: Vikash Kumar
पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी पहुंच चुके हैं और बीएचयू के मैदान से उन्होंने हर हर महादेव के नारे के साथ अपनी वाराणसी यात्रा का शुभारंभ किया. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने 186 करोड़ की लागत से बने 'रुद्राक्ष' कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया. वहीं पीएम मोदी फिलहाल एक बीएचयू मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. बता दें कि काशी के लोगों को वह 1500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देने वाले हैं. अपने संसदीय क्षेत्र में पीएम नरेंद्र मोदी 5-6 घंटे रुकेंगे.
15 Jul 2021 10:22AM,by: Vikash Kumar
उत्तरप्रदेश। अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ की ख़ूब प्रशंसा की। उन्होंने इस दौरे में 1500 करोड़ रुपए से ज़्यादा राशि की विभिन्न परियोजनाओं का एलान भी किया है। उन्होंने कहा कि "ऐसा नहीं है कि 2017 से पहले यूपी के लिए योजनाएं नहीं आती थीं, पैसा नहीं भेजा जाता था तब भी दिल्ली से इतने ही तेज प्रयास होते थे, लेकिन तब लखनऊ में उनमें रोड़ा लग जाता था। आज योगी जी खुद कड़ी मेहनत कर रहे है। आज यूपी में कानून का राज है।" कोरोना महामारी के संबंध में पीएम मोदी ने कहा कि "काशी सहित यूपी ने पूरे सामर्थ्य के साथ इतने बड़े संकट का मुकाबला किया। कोरोना से निपटने में उत्तर प्रदेश के प्रयास उल्लेखनीय है। उत्तर प्रदेश पूरे देश में कोरोना की सबसे ज़्यादा टेस्टिंग करने वाला राज्य है. आज उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे ज़्यादा वैक्सीनेशन करने वाला राज्य है।"
15 Jul 2021 09:57AM,by: Anurag patel
रेट्रो-मॉडर्न बाइक निर्माता कंपनी जावा मोटरसाइकिल ने अपनी बाइक्स की कीमतों में इजाफा कर दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले रॉयल एनफील्ड, हीरो मोटोकॉर्प, सुजुरी और केटीएम अपने पोर्टफोलियो में मौजूद उत्पादों की कीमतें बढ़ा चुके हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि कंपनी ने कीमतों में कितना इजाफा किया है।
15 Jul 2021 09:57AM,by: Vikash Kumar
पंजाब में अंदरूनी कलह खत्म करने के लिए कांग्रेस में मंथन जारी है। पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी कर रही है। पर मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह खेमा इसका पुरजोर विरोध कर रहा है। इस बीच, पार्टी ने सिद्धू को फिलहाल चुप रहने की नसीहत दी है।
15 Jul 2021 09:39AM,by: Vikash Kumar
रायपुर। घड़ी चौक से पंडरी जाने वाली सड़क के चौराहे के जेब्रा क्रासिंग में नाली का चेंबर बीच से टूटा हुआ है। कभी भी इस जगह में दुर्घटना हो सकती है। इसके मरम्मत में संबंधित विभाग को ध्यान देने की आवश्यकता है। रायपुर हम को स्मार्ट सिटी की नजर से देख रहे है। क्या वाकई में रायपुर सिटी स्मार्ट हो रही है? चौराहे पर खुला नाली का चेंबर, दुर्घटना की जिम्मेदारी किस पर?
15 Jul 2021 09:38AM,by: Anurag patel
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य





