15 Jul 2021

Generic placeholder image

नई दिल्ली। देश में बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। उपभोक्ताओं को मूल्यों में राहत देने के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तेल उत्पादक देशों से संपर्क किया है। उन्होंने बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अपने समकक्ष सुलतान अहमद अल जाबेर को फोन के माध्यम से संपर्क किया है। इस संदर्भ में उन्होंने एक ट्वीट करते हुए कहा है कि हमने उपभोक्ताओं के लिए और सस्ती कीमतों की व्यवस्था करने के उद्देश्य से ऊर्जा क्षेत्र के दूसरे आपूर्तिकर्ताओं में स्थिरता, निश्चिंतता एवं व्यावहारिकता की भावना लाने के लिए यूएई तथा अन्य मित्र देशों के साथ मिलकर काम करने की अपनी इच्छा जताई।'' बता दें कि बहुत से राज्यों में पेट्रोल और डीजल 100 रुपए प्रति लीटर से भी अधिक दामों पर मिल रहे है।

15 Jul 2021 06:10AM,
by: Anurag patel