15 Jul 2021
काउंटी सिलेक्ट इलेवन ने गुरुवार को भारत के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए अपनी 14 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। इस टीम की कमान वार्विकशर के कप्तान विलफ्रेड रोड्स के हाथों में है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 20 से 22 जुलाई तक खेला जाएगा। डरहम में यह मुकाबला दर्शकों के बगैर खेला जाएगा।
15 Jul 2021 05:22PM,by: Vikash Kumar
पंजाब कांग्रेस का पंगा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कमान और कैप्टन अमरिंदर को सीएम बनाए रखने का फॉर्मूला देते हुए पार्टी की कलह दूर होने की जो खबर गुरुवार सुबह आई वह रात तक पलट गई। पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने गुट के विधायकों और मंत्रियों के साथ बैठक की तो फिर कैप्टन अमरिंदर ने करीबियों को फार्म हाउस पर बुला लिया। इस बीच अमरिंदर सिंह के इस्तीफे को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं, जिस पर उनके मीडिया सलाहकार ने सफाई दी है।
15 Jul 2021 05:22PM,by: Vikash Kumar
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम सीट से हारकर मुख्यमंत्री बनीं ममता बनर्जी को लेकर पार्टी में अब चिंता बढ़ने लगी है। ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री बने रहने के लिए 5 नवंबर से पहले उपचुनाव में जीतकर विधानसभा पहुंचना होगा। ऐसे में उपचुनाव की कोई सुगबुगाहट नहीं दिखने से चिंतित पार्टी नेता गुरुवार को नई दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे और खाली हुई सीटों पर जल्द उपचुनाव कराने की मांग की है। टीएमसी को डर है कि यदि कोरोना महामारी की वजहों से यदि उपचुनाव में देरी हुई तो ममता को इस्तीफा देना होगा।
15 Jul 2021 05:22PM,by: Vikash Kumar
पंजाब में चुनाव को लेकर शिरोमिण अकाली दल ने बड़ा ऐलान किया है। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने गुरुवार को यह घोषणा की कि अगर उनकी पार्टी पंजाब में सत्ता में आती है तो यहां दो डेप्युटी सीएम बनाए जाएंगे। इनमें से एक पंजाबी हिंदू होगा और दूसरा डेप्युटी चीफ मिनिस्टर दलित समुदाय से होगा। उन्होंने कहा कि इससे शिरोमणि अकाली दल और बसपा के गठबंधन का सही प्रतिनिधित्व होगा। साथ ही यह पंजाबी एकता, शांति और सांप्रदायिक सद्भाव का भी प्रतीक होगा। गौरतलब है कि शिरोमणि अकाली दल ने यहां पर बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
15 Jul 2021 05:22PM,by: Vikash Kumar
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी तैयारी में जुट गए हैं। वह मुरादाबाद-संभल दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। इसी दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने खुद को लैला और सीएम योगी आदित्यनाथ को मजनू बताया।
15 Jul 2021 05:22PM,by: Vikash Kumar
बेंगलुरु में महारानी क्लस्टर विश्वविद्यालय के छात्रों ने कम समय में परीक्षा आयोजित करने के विश्वविद्यालय के फैसले के खिलाफ बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। 9 जुलाई को एक सर्कुलर जारी किया गया था जिसमें 19 जुलाई से यूजी और पीजी के पहले और तीसरे सेमेस्टर के छात्रों के लिए परीक्षा की घोषणा की गई थी। एक प्रदर्शनकारी छात्र ने कहा, "इतनी छोटी सूचना पर सामान्य परिस्थितियों में भी परीक्षा लिखना असंभव है।"
15 Jul 2021 05:21PM,by: Babuaa Desk
MNS कार्यकर्ताओं को बुधवार रात अमिताभ बच्चन के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन करते देखा गया, जिसमें बैनर लिखा हुआ था, "अपना बड़ा दिल दिखाओ"। MNS ने कहा, "2017 में बीएमसी ने सड़क चौड़ीकरण के लिए बच्चन और गली की अन्य सोसायटी को नोटिस भेजा था। सभी...समाजों ने सहयोग किया, लेकिन बच्चन ने नहीं।" सड़क चौड़ीकरण के लिए बच्चन के बंगले प्रतीक्षा के एक हिस्से को गिराने के नोटिस पर बीएमसी ने हाल ही में अनुपालन शुरू किया है. सड़क चौड़ीकरण को लेकर बिग बी के घर के बाहर प्रदर्शन
15 Jul 2021 05:21PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य

