15 Nov 2026
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और जनजातीय अस्मिता के महानायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया है। लोक भवन में राज्यपाल ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही उनकी जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस की प्रदेश एवं समस्त देशवासियों को विशेष रूप से सभी जनजातीय भाई-बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन
15 Nov 2026 10:32AM,by: Babuaa Desk
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के एक शहर के नगर निकाय ने मांस की दुकानों के मालिकों से कहा है कि वे छठ पूजा के मौके पर आज और कल अपनी दुकानें बंद रखें। कोलकाता से 200 किमी दूर रामपुरहाट में नगर निकाय के इस आदेश ने एक राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। पश्चिम बंगाल में छठ पूजा पर मांस की दुकानें बंद रखने के आदेश पर विवाद
15 Nov 2026 10:32AM,by: Babuaa Desk
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, जनजातीय गौरव दिवस और झारखंड के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज रविवार, 15 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पारंपरिक जनजातीय और लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां हुईं। प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड को जनजातीय गौरव, सांस्कृतिक विविधता और प्राकृतिक संपदा की अनूठी पहचान वाला राज्य बताया। वहीं, राष्ट्रपति मुर्मू ने झारखंडवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए बिरसा मुंडा और सिदो-कान्हू जैसे जननायकों के योगदान को याद किया। गौरतलब है कि झारखंड 15 नवंबर 2000 को बिहार से अलग होकर देश का 28वां राज्य बना था। आज तीन खास अवसर: बिरसा मुंडा जयंती, जनजातीय गौरव दिवस और झारखंड स्थापना दिवस
15 Nov 2026 07:20AM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








