17 Mar 2021

Generic placeholder image

रायपुर : सुनीता देवी ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सांकरा थाना धरसींवा रायपुर की रहने वाली है। सुनीता देवी 9 नवंबर 2020 को अपने पति के बैंक खाता में 93,000 रूपए जमा करने के लिए स्टेट बैंक आफ इंडिय जय स्तंभ चौक ब्रांच में आई थी। बैंक के अंदर पैसा जमा करने के लिए 4 नंबर काउंटर में लाइन लगकर खडी थी। तभी एक व्यक्ति सुनीता देवी ने पास आकर बोला यहा भीड़ - भाड़ क्यों लगाए हो पैसा जमा करना है तो चलो बाहर बैंक के एटीएम में पैसा जमा कर देता हूं। जिस पर सुनीता देवी उसी व्यक्ति के साथ एटीएम रूम में गई। जहां उक्त व्यक्ति सुनीता देवी के हाथ में रखे बैंक की पर्ची और पैसों को ले लिया।

17 Mar 2021 12:35PM,
by: Thaneshwar sahu