17 Mar 2021
रायपुर : राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने आज राजधानी रायपुर के शास्त्री चौक स्थित आयोग कार्यालय में महिलाओ से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान बुजुर्ग माता-पिता और छोटे भाई के परिवार को घर से बाहर निकालने का प्रकरण सामने आया। मकान का भूमि स्वामित्व बुजुर्ग दंपति के नाम पर है जिसमें उसके बड़े पुत्र श्याम सुन्दर और उसकी पत्नी ने कब्जे में रखकर माता-पिता और भाई को घर से निकाल दिया है। सीनियर सिटीजन से इस तरह का व्यवहार घरेलू हिंसा की श्रेणी में आता है। ऐसी परिस्थिति में बुजुर्गो को मकान का कब्जा देने के साथ अनावेदक की पत्नी द्वारा अनावेदक के पिता और उनके परिवार में किसी भी तरह का बुरा व्यवहार नहीं करने के निर्देश दिए गए। इस पूरे प्रकरण में अधिवक्ता द्वय श्री भूपेन्द्र जैन, सुश्री शमीम रहमान को कमिश्नर नियुक्त किया गया। थाना प्रभारी गोल बाजार को निर्देशित किया गया कि दोनों पक्षकारों को शांतिपूर्वक ढंग से उनके हिस्से में निवास हेतु उचित समझाइश दें और अनावेदक इसमें दखलांदाजी करने पर उचित कार्यवाही करें।
17 Mar 2021 07:04AM,by: Thaneshwar sahu
महासमुन्द : जिला महासमुन्द के पंचायती राज संस्थाओं के अधिकारियों एवं कर्मचरियों का कोविड टीकाकरण के प्रथम चरण में 91.61 प्रतिशत् रहा। जो कि प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। जिला कलेक्टर श्री डोमन सिंह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रवि मित्तल के दिशा-निर्देशन में जिले के संबंधित कार्यालयों में कोविड वैक्सीनेशन के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसमें पंचायत राज संस्थाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लगातार सम्पर्क कर प्रोत्साहित किया गया। जिससे कोविड-19 से लड़ने में मदद मिली। इसके अलावा प्रचार-प्रसार के माध्यम से भी प्रेरित किया गया। महासमुन्द जिले को प्राप्त लक्ष्य 1358 के विरूद्व 14 मार्च तक 1244 (91.61 प्रतिशत ) लोगों का सफल वैक्सीनेशन का कार्य किया जा चुका है कोविड वैक्सीनेशन में महासमुन्द जिला प्रथम स्थान पर
17 Mar 2021 06:07AM,by: Thaneshwar sahu
नई दिल्ली : भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 28,903 नए मामले सामने आए और 188 संक्रमितों की मौत हो गई। वहीं बीते 24 घंटों में स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 17,741 है। इसके साथ ही अब तक देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,14,38,734 हो गई और मरने वालों का आंकड़ा 1,59,044 पर पहुंच गया। यह आंकड़ा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार सुबह जारी किया है। इसके अनुसार देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,34,406 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,10,45,284 है। मंत्रालय के अनुसार, 16 जनवरी से देश में शुरू हुई वैक्सीनेशन प्रक्रिया के तहत अब तक कुल 3,50,64,536 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
17 Mar 2021 06:07AM,by: Thaneshwar sahu
बैंककर्मियों की दो दिन की हड़ताल के बाद आज बुधवार को सरकारी बीमा कंपनियों के कर्मचारी हड़ताल पर है। भारतीय बीमा कर्मचारी संगठन के महासचिव के. गोविंदन ने बताया कि बीमा क्षेत्र में 74 फीसदी एफडीआई और एक सामान्य बीमा कंपनी के निजीकरण के खिलाफ हड़ताल किया गया है। इसके अलावा वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर कुछ कंपनियों के कर्मी बृहस्पतिवार को भी हड़ताल करेंगे।
17 Mar 2021 05:51AM,by: Imran Khan
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य






