17 Mar 2021

Generic placeholder image

रायपुर : विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने पूरे प्रदेश में बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हालात ऐसे हो चले है कि बिना अपराध कोई शाम नहीं होती है। हर दिन लूटपाट, हत्या, डकैती, छेड़छाड़ की घटनाएं आम हो चली है और पुलिस प्रशासन इसे रोकने में नाकाम है। उन्होंने कहा कि रायपुर से लगे तिल्दा नेवरा में जो घटना एक महिला व दो छोटे बच्चियों के साथ घटित हुई है वह बेहद ही पीड़ादायक है। पीड़ित महिला पर प्राण घातक हमला कर छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो जाते है और पुलिस की गिरफ्त में भी नहीं आते हैं। भिलाई में हत्या जैसे जघन्य अपराध करके अपराधी फरार हो जाते है और राजधानी रायपुर तो अब अपराध की नई राजधानी हो गई है। रायपुर में एक चाकूबाजी की घटना ने साबित कर दिया है कि यहां की पुलिस पूरी तरह से असफल है और कानून व्यवस्था कोई चीज नहीं है। आखिरकार कार्रवाई के नाम पर क्या किया जा रहा है? छत्तीसगढ़ में बिना अपराध कोई शाम नहीं होती : कौशिक

17 Mar 2021 12:05PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

 बलौदाबाजार :जिले के भाटापारा, सिमगा, कसडोल,पलारी एवं बिलाईगढ़ में भी अंग्रेजी माध्यम के उत्कृष्ट स्कूल खोले जायेंगे। ये स्कूल जून महीने से शुरू हो जाएंगे। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत सभी विकासखण्डों में प्रस्तावित स्कूलों का चयन कर लिया गया है। उनमें नवीनीकरण कार्य के लिये डीएमएफ एवं सीएसआर सहित अन्य योजनाओं के तहत 1 करोड़ 44 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर स्कूल खोलने के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ डॉ. फरिहा आलम सिद्धिकी, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी सी.एस.धु्रव उपस्थित थे। गौरतलब है कि जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में पिछले साल से ही उत्कृष्ट विद्यालय अंग्रेजी माध्यम संचालित हो रहे हैं।

17 Mar 2021 11:07AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

 देश में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों ने केंद्र सरकार की टेंशन बढ़ा दी है। आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों संग बैठक की। हालांकि बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल शामिल नहीं हुए हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बातचीत करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमें हर हाल में कोरोना महामारी को हराना होगा और इसके लिए मांस्क को लेकर गंभीरता अभी भी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश में वैक्सीनेशन की गति लगातार बढ़ रही है। हम एक दिन में 30 लाख लोगों को वैक्सीनेट करने के आंकड़े को भी पार कर चुके हैं, लेकिन इसके साथ ही हमें वैक्सीन की बर्बादी की समस्या को बहुत गंभीरता से लेना होगा। कोरोना की लड़ाई में वैक्सीन प्रभावी हथियार है।

17 Mar 2021 11:07AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

रायपुर : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार को एक दिवसीय तकनीकी एवं यंत्र प्रदर्शन मेला का आयोजन किया गया। तकनीकी एवं यंत्र प्रदर्शन मेले में खेत की जोताई से लेकर फसलों की कटाई एवं गहाई तक में उपयोग होने वाले कृषि यंत्रों एवं उपकरणों की तकनीकी एवं कार्यपद्धति का जीवंत प्रदर्शन किया गया। इस मेले में रायपुर एवं आस-पास के जिलों से आए किसानों ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित विभिन्न कृषि यंत्रों एवं उपकरणों की तकनीकी एवं कार्यपद्धति का अवलोकन किया। मेला का उद्देश्य कृषि में यंत्रों के उपयोग को बढ़ावा देना तथा इसके उपयोग के लिए किसानों को प्रेरित करना था।

17 Mar 2021 10:31AM,
by: Thaneshwar sahu