17 May 2021

Generic placeholder image

   रायपुर :वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी के शंकर नगर स्थित निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नगर पालिका परिषद कवर्धा के सभी पार्षदों से चर्चा की। उन्होंने इस दौरान कोरोना से बचाव तथा नियंत्रण के उपायों पर चर्चा करते हुए सभी पार्षदों को अपने-अपने वार्ड में स्वच्छता सहित जनसुविधाओं के विस्तार के लिए विशेष जोर दिया। साथ ही उन्होंने वार्डो में हर व्यक्ति का राशनकार्ड और पात्रतानुसार आवासीय पट्टा बनाकर उसका जल्द से जल्द वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की इन महत्वपूर्ण योजनाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न हो, इसका विशेष ध्यान रखें। इस अवसर पर कवर्धा नगर पालिका के अध्यक्ष ऋषि शर्मा तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित समस्त पार्षदगण उपस्थित थे। 

17 May 2021 02:27PM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

हिमाचल प्रदेश के शिमला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पर एक महिला कांस्टेबल के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला शिमला पुलिस के एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और जिले की यौन उत्पीड़न रोकथाम कमेटी के चेयरमैन पर महिला हेड कांस्टेबल ने शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। शिमला शहर के महिला थाने में पुलिस को दी शिकायत में कहा गया है कि यह पुलिस अफसर कई दिनों से उसे तंग कर रहा था और आपत्तिजनक बातें और मांग उससे रख रहा था। पुलिस अफसर पर आरोप है कि उसने पत्नी को गाड़ी सिखाने के बहाने उसे अपने घर बुलाया। मामले की जांच सीआईडी को सौंपी जा रही है। इसके अलावा प्रदेश पुलिस की राज्यस्तरीय यौन उत्पीड़न रोकथाम कमेटी को भी मामला दिया जा रहा है।

17 May 2021 02:26PM,
by: Vikash Kumar