17 May 2021

Generic placeholder image

रायपुर :  कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मगेलाल मालू, विक्रम सिंहदेव, महामंत्री जितेंद्र दोशी, कार्यकारी महामंत्री परमानंद जैन, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी संजय चैबे ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को छोटे व्यापारियों का चैम्पियन बताते हुए और केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल द्वारा ई कॉमर्स के मुद्दे पर स्पष्ट एवं सख्त रूख रखने की सराहना करते हुए कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने आज पीयूष गोयल को भेजे एक पत्र में देश के व्यापारियों के व्यापार को ई कॉमर्स कंपनियों अमेजन एवं फ्लिपकार्ट से बचाने के लिए की एफडीआई नीति, 2018 के प्रेस नोट नंबर 2 की जगह एक नया प्रेस नोट तुरंत जारी करने का आग्रह किया है। कैट ने कहा है की अमेजन और फ्लिपकार्ट की द्वारा सरकार की चेतावनी के बावजूद भी नियम एवं नीति का लागतगार उल्लंघन किया जा रहा है। 

17 May 2021 11:20AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

   जांजगीर-चांपा : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी यशवंत कुमार ने संपूर्ण जिले को 31 मई तक कंटेन्मेंट जोन घोषित करते हुए इस अवधि में प्रत्येक रविवार को संपूर्ण लाकडाऊन घोषित किया है। आज रविवार को संपूर्ण लाक डाऊन का पालन कराने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जांजगीर के निर्देश पर नायब तहसीलदार श्रीमती सीता शुक्ला के नेतृत्व में सुबह 5 बजे राजस्व, पुलिस एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा तहसील जांजगीर अंतर्गत कचहरी चौक एवं बीटीआई चौक में बेवजह घूमने वालों पर कार्यवाही करते हुए -10,200 रुपए के चालान काटे गए। इस दौरान अनावश्यक घूमने वाले लोगों को कान पकड़ाकर उठक -बैठक कराया गया।

17 May 2021 11:20AM,
by: Thaneshwar sahu
Generic placeholder image

गरियाबंद कलेक्टर निलेश कुमार ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिले में पेयजल की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए स्थिति की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि निविदा हो चुके कार्यो को प्रारंभ किया जाये तथा पेयजल की बेहतर व्यवस्था की जाये। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री प्रमोद कतलाम ने बताया कि जिले में 9772 स्थापित हैंडपंप में से 9751 हैण्डपंप चालू है। जल स्तर गिरने से केवल 21 हैंडपंप बंद है। इसी तरह वर्ष 2020-21 में 357 नलकूप खनन का लक्ष्य है जिसमें से 295 नलकूप खनन का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसी तरह लौह युक्त संयंत्र 52 में सभी पूर्ण हो गये है। फ्लोराइड और आर्सेनिक संयंत्र के 3-3 संयंत्र चालू है। सोलर पंप स्थापना हेतु 340 कार्य स्वीकृत है जिसमें से 99 पूर्ण होकर प्रारंभ हो गया है। राजिम आवर्धन जल प्रदाय योजना का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है तथा परीक्षण स्टेज पर है। जिले में जल जीवन मिशन अंतर्गत 219 नल सोलर पंप स्थापित किया जाना है। मिशन अंतर्गत ग्राम बसाहटों में सोलर आधारित निविदा आमंत्रित दर की स्वीकृत प्राप्त हो चुका है। साथ ही मिशन अंतर्गत संचालित नल जल प्रदाय योजना का रेट्रोफिटिंग कार्य,सिंगल विलेज, देवभोग के 38 शालाओं में सोलर आधारित फ्लोराइड रिमूवल प्लांट की चर्चा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जे.आर चौरसिया., लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

17 May 2021 10:29AM,
by: Vikash Kumar