17 May 2021
कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते फैली वैश्विक महामारी के दौरान गंगा नदी में बहते शवों पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और बिहार की नीतीश सरकार पहले ही आमने-सामने आ चुके है। दोनों राज्य की सरकारों की ओर से एक दूसरे को दोषी बताते हुए सियासी हमले करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी गई है।
17 May 2021 07:47AM,by: Vikash Kumar
पुणे. देश में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आने के साथ ही अधिक मौतें भी हो रही हैं। पिछले दिनों तो कई शहरों में श्मशान घाटों पर भी बड़ी संख्या में शवों को जलाने की तस्वीरें भी आई थीं। हालांकि अब हालात पहले से थोड़े सुधरे हैं. इस बीच पुणे में एक अनोखी घटना ने सबका ध्यान खींचा है। वहां एक बुजुर्ग महिला अपनी चिता जलने से पहले 'जिंदा' हो गई हैं। चिता में आग लगने से ठीक पहले 'जिंदा' हो गई कोरोना मरीज, फिर..
17 May 2021 07:47AM,by: Thaneshwar sahu
रायपुर में आज पंजीयन के बाद वैक्सीन लगवाने गए लोगों को अमान्य घोषित कर दिया। जिसे लेकर कोटा स्थित टीकाकरण केंद्र में टीका लगवाने पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा किया। आमजन का कहना है कि सीजी टीका में पंजीयन करने के बाद भी टीका नहीं लगाया जा रहा है। वहीं कारण पूछने पर फिर से पंजीयन करने की बात कह रहे हैं। इस बात पर केंद्र में स्वास्थ्य कर्मी और लोगों के बीच जमकर बहस हुआ।
17 May 2021 07:23AM,by: Vikash Kumar
अम्बिकापुर : कोरोना संक्रमित मरीज जो गांव में होंम आईसोलेशन में रहकर उपचार करा रहे है उनकी मॉनिटरिंग अब जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से भी की जाएगी ताकि जिम्मेदार अपना दायित्व बखूबी निभा सके। इसके लिए कलेक्टोरेट सभा कक्ष में जिला स्तरीय मॉनिटरिंग सिस्टम स्थापित की जाएगी। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने मॉनिटरिंग सिस्टम के सुचारू संचालन हेतु रविवार को अधिकारियो की बैठक लेकर जरूरी निर्देश दिए।
17 May 2021 06:54AM,by: Thaneshwar sahu
सूरजपुर :कोरोना सक्रमंण की वृद्धि एवं मृत्यु दर पर अकुंश लगाने जिला प्रशासन व्यवस्था को सुधार करने एवं मरीजों के इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की शिफ्ट वाइज ड्यूटी लगाई गयी है जो नियमित समय अन्तराल में मरीजों का इलाज तथा स्थिति का अवलोकन करेंगे। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कोविड मरीजों का बेहतर इलाज प्राप्त हो सके इसके लिए उन्होंने व्यवस्था दुरूस्त करने एवं निगरानी रखने की तहसीलदारों की शिफ्ट वाइज ड्यूटी लगाई है। कलेक्टर स्वयं नियमित निरीक्षण कर चिकित्सा अमला को समझाईश देकर मनोबल भी बढ़ा रहे हैैं। उन्होंने सभी ड्यूटीरत डॉक्टरों एवं चिकित्सा अमला को पूरे सेवाभाव से कार्य करने कहा है। मृत्यु दर को रोकने हर संभव प्रयास रोकने के निर्देश दिये है।
17 May 2021 06:54AM,by: Thaneshwar sahu
पश्चिम बंगाल के ममता बनर्जी सरकार के 2 मंत्रियों समेत 4 नेताओं को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया गया है। मंत्री फिरहाद हाकिम और सुब्रत मुखर्जी को अरेस्ट कर लिया। इसके अलावा टीएमसी के ही विधायक मदन मित्रा और कोलकाता के पूर्व मेयर सुवन चटर्जी को भी अरेस्ट किया गया है।
17 May 2021 06:19AM,by: Vikash Kumar
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य




